अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी मम्मी की तरह खूब लाइमलाइट में रहती हैं। वह बातें भी काफी समझदारी भरी करती हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि उनके सभी फैसले उनकी मां श्वेता तिवारी पर भी असर डालते हैं। ऐसे में वह ऐसा कोई काम नहीं करेंगी, जिससे उनकी मां का नाम खराब हो। पलक ने कहा, 'मुझे मिलने वाले हर मौके पर सबसे पहले सोचती हूं कि यह मेरी मम्मी का नाम तो खराब नहीं करेगा?' बता दें कि पलक तिवारी ने एक बातचीत के दौरान यह कहा है। उन्होंने कहा कि वह कभी ऐसी इंसान नहीं बनेंगी, जो अपनी मां का नाम और इमेज खराब करे।
Palak Tiwari: श्वेता तिवारी के बारे में बोलीं बेटी पलक, कहा- 'मां का नाम कभी नहीं डूबने दूंगी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 25 May 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन