फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पलक तिवारी: राजस्थान की सैर पर निकलीं अभिनेत्री, शेयर किए ट्रिप के फोटोज; फैंस ने इब्राहिम को लेकर किए कमेंट

Sat, 03 Oct 2026 03:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 03 Oct 2026 03:38 PM IST
सार

Palak Tiwari Photos: पलक तिवारी को राजस्थान की संस्कृति बहुत पसंद आई है। उन्हें यहां का खान भी अच्छा लगा है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर राजस्थान की सैर की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
 

विज्ञापन
Palak Tiwari on Rajasthan Tour like food and Music shared photos on social media
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palktiwari
टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी और अभिनेत्री पलक तिवारी राजस्थान की सैर पर निकली हैं। यहां उन्होंने कई अच्छे पल बिताए हैं। उन्होंने यहां का म्यूजिक सुना है। यहां का खाना खाया है और झील के किनारे पोज दिया है। अभिनेत्री ने अपनी ट्रिप की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। उनकी इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है। कुछ यूजर्स अटकलें लगा रहे हैं कि वह इब्राहिम अली खान के साथ हैं।
Palak Tiwari on Rajasthan Tour like food and Music shared photos on social media
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palktiwari
 अभिनेत्री की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने जंगल की सैर की है। राजस्थानी म्यूजिक पर डांस किया है। यहां के खाने का आनंद लिया है।

यह खबर भी पढ़ें: वायरल वीडियो: एयरपोर्ट से एक-साथ निकले पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, वीडियो वायरल; यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
Palak Tiwari on Rajasthan Tour like food and Music shared photos on social media
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palktiwari
पलक तिवारी को पसंद आई राजस्थान की संस्कृति
अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा 'मैंने हमेशा राजस्थानी मेहमाननवाजी के बारे में सुना था। लेकिन अब असल में इसका अनुभव करने का मौका मिला। सच में यहां की मेहमाननवाजी अनोखी और बेमिसाल है। संस्कृति से जुड़े अनुभव, हर निवाले में राजस्थान का स्वाद है। यहां ऐसा संगीत है, जिसके बारे में सिर्फ सुना था। मैं तो बस हैरान और खुश हूं।'



इब्राहिम को लेकर यूजर्स ने किए कमेंट
अभिनेत्री की पोस्ट पर कई यूजर्स ने इब्राहिम अली खान को लेकर कमेंट किए हैं। यूजर्स का मानना है वह राजस्थान में इब्राहिम अली खान के साथ टूर पर गई हैं। एक यूजर ने लिखा 'यह रणथंभौर में इब्राहिम के साथ है।' दूसरे यूजर ने लिखा 'इब्राहिम के साथ पोस्ट करो पलक जी।' एक और यूजर ने लिखा 'मिसेज इब्राहिम अली खान।' एक और यूजर ने गुजारिश की कि 'इब्राहिम के साथ एक फोटो डालो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Palak Tiwari on Rajasthan Tour like food and Music shared photos on social media
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान - फोटो : एक्स
क्या इब्राहिम के साथ रिश्ते में हैं अभिनेत्री? 
बता दें कि अभिनेत्री पलक तिवारी सैफ अली खान के बेटे और अभिनेता इब्राहिम अली खान के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह मुंबई एयरपोर्ट से एक साथ निकलती हुई स्पॉट की गई थीं। यूजर्स उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। मगर दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।
विज्ञापन
Palak Tiwari on Rajasthan Tour like food and Music shared photos on social media
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palktiwari
पलक तिवारी का वर्कफ्रंट
पलक तिवारी ने फिल्म 'बिजली बिजली' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वह सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में अभिनय किया है। आखिरी बार वह 'रोजी: द सैफरॉन चैप्टर' में नजर आई थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed