बॉलीवुड स्टार्स को पाकिस्तान में खूब पसंद किया जाता है। पड़ोसी मुल्क से ताल्लुक रखने वाले कई कलाकारों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। नफरत के बीच कला ही है जो प्यार का काम करती है। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान की एक अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है।
2 of 5
Aleeze Nasser
- फोटो : इंस्टाग्राम
पाकिस्तानी फिल्म 'यालघार' में काम करने वाली अभिनेत्री Aleeze Nasser जल्द एक बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनके आने की खबरें इन दिनों खूब छाई हुई हैं। Aleeze के बारे में अब भारतीय दर्शक भी जानने के लिए उत्साहित हैं।
3 of 5
Aleeze Nasser
- फोटो : इंस्टाग्राम
Aleeze का जन्म दुबई में हुआ था। उन्होंने वहीं से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका चली गई थीं जहां उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से सिनेमा की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया।
4 of 5
Aleeze Nasser
- फोटो : इंस्टाग्राम
दुबई में मॉडलिंग करने के दौरान उन्हें पाकिस्तानी निर्देशक हसन राना ने अपनी फिल्म यालघार में काम करने का ऑफर दिया। इस फिल्म में Aleeze के काम को लोगों ने खूब पसंद किया। अब उनके पास कई फिल्मों के ऑफर हैं।
5 of 5
Aleeze Nasser
- फोटो : इंस्टाग्राम
Aleeze बॉलीवुड की हमेशा से बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं। उन्हें शाहरुख खान बहुत पसंद हैं। सोशल मीडिया पर वह खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। पाकिस्तान में लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं।
दर्द से तड़प कर युवक ने बिता दिए 12 साल, अब सोनू सूद उठाएंगे इलाज का खर्च