फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistani Stars Controversies: जब विवादों में घिरे ये सितारे, फवाद खान से लेकर सबा कमर तक हैं लिस्ट में शामिल

Fri, 23 Sep 2022 01:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Sep 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pakistani Actors Who Found Themselves Amid Controversies Fawad Khan Mahira Khan Saba Qamar Veena Malik
Fawad Khan, Mahira Khan, Saba Qamar - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर कहा जाता है कि कला और कलाकारों के लिए कोई सरहद नहीं होती। न ही कला का कोई धर्म होता है। कला अपने आप में एक धर्म है। शायद यही वजह है कि एक देश के कलाकार दूसरे देश में जाकर अपना नाम कमाते हैं। पाकिस्तान के भी कई सितारे बॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। भारतीय दर्शकों ने भी खुले दिल से इनका स्वागत किया और यही वजह है कि पड़ोसी मुल्क के इन सितारों को भारत में खूब पहचाना जाता है। मगर, पाकिस्तान के ये सितारे अपने अभिनय के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। कुछ के बयान तो ऐसे थे कि इन पर खूब विवाद और हंगामा हुआ। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में...

Pakistani Actors Who Found Themselves Amid Controversies Fawad Khan Mahira Khan Saba Qamar Veena Malik
फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया

फवाद खान
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की भारत में अच्छी पहचान है। यहां उनके प्रशंसकों की संख्या भी काफी अच्छी है। उन्हें आखिरी बार बॉलीवुड में 'ऐ दिल है मुश्किल' में अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते देखा गया था। बता दें कि उरी हमलों के बाद इस एक्टर ने खुद को काफी विवादों के बीच पाया। फवाद खान के कारण प्रोड्यूसर करण जौहर को भी पब्लिक के गुस्से का सामना करना पड़ा था। करण जौहर से फवाद खान को रिप्लेस करने की मांग की गई थी, यहां तक की फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने की धमकी भी दी गई थी। सिनेमा ओनर्स एक्जीबिटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओईएआई) ने खुद फैसला किया था कि किसी भी पाकिस्तानी अभिनेता की भूमिका वाली कोई भी फिल्म थिएटर  में रिलीज नहीं होगी।

Pakistani Actors Who Found Themselves Amid Controversies Fawad Khan Mahira Khan Saba Qamar Veena Malik
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

माहिरा खान 
बॉलीवुड फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान की भारत में अच्छी पहचान है। लेकिन बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ माहिरा खान की  एक फोटो वायरल होने के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। उन्हें कई सारे बॉलीवुड के ए-लिस्टर के साथ लिंक किया गया। दोनों देशों के बीच तनाव के कारण उन्हें फिल्म 'रईस' में रिप्लेस करने की मांग भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Actors Who Found Themselves Amid Controversies Fawad Khan Mahira Khan Saba Qamar Veena Malik
सबा कमर

सबा कमर
पाकिस्तानी तारिका सबा कमर ने इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। लेकिन 2015 के टीवी स्निपेट के चलते वह विवादों में घिर गई थीं। दरअसल, सबा ने एक चैट शो में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स का खुलकर  काफी मजाक उड़ाया था।

विज्ञापन
Pakistani Actors Who Found Themselves Amid Controversies Fawad Khan Mahira Khan Saba Qamar Veena Malik
वीना मालिक - फोटो : सोशल मीडिया

वीना मालिक
पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीना ने यह बयान इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पीएम मोदी की मुलाकात पर दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस की काफी किरकिरी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed