हाल ही में न्यूजीलैंड में एक क्राइस्टचर्च मस्जिद पर हुए नरसंहार की चारों तरफ कड़ी निंदा हो रही है। इस हैवानियत से भरे हमले को लेकर लोगों में भारी रोष पैदा हुआ है। देश और दुनिया के साथ-साथ फिल्मी सितारो ने भी इस जघन्य कृत्य की घोर निंदा की। इसके साथ ही पाकिस्तान के कलाकारों ने भी इस हमले पर खुलकर बोला है। लेकिन उन्होने पुलवामा हमले पर चुप्पी साधे रखी थी।
पुलवामा अटैक पर चुप थे ये पाक कलाकार, न्यूजीलैंड मस्जिद हमले पर खुलकर बोले
बता दें कि पुलवामा हमले के ठीक एक महीने बाद 14 मार्च को न्यूज़ीलैंड की क्राइस्टचर्च मस्जिद पर कुछ हमलावारों ने ताबडतोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में कई लोगों की जान चली गई। वहीं, हमले पर पाक कलाकार अली जफर ने ट्वीट कर लिखा 'नमाज के वक्त बेगुनाह मुसलमानों को मौत के घाट उतारते हुए शख्स का वीडियो देखा, जिसने मुझे सबसे ज्यादा परेशान किया, अब यह बात दिमाग में आ रही है कि अब विश्व इसे हिंसक कार्रवाई कहेगा या आतंकी।'
Saw video of a man killing innocent Muslims in the mosque during prayers. Most disturbing visual ever. Wonder if the world will call this a “violent act” or an “act of terrorism”. New Zealand: Many Dead in 2 Mosque Shootings | Time #NewZealandShooting https://t.co/ioh3jOPcvy
पाक एक्ट्रेस मावरा होकेन बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में नजर आई थीं। बता दें कि पुलवामा अटैक पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन, न्यूजीलैंड हमले पर उन्होने लिखा- 'जुम्मा मुबारक, प्यार, अमन, शांति, सम्मान और सहनशीलता होनी चाहिए, इस हमले से आहत हूं, अगर कोई भी शख्स इबादत की जगह हमला करता है तो वह किसी भी धर्म का कैसे हो सकता है।'
Jumma Mubarak!
Let there be Love & peace & tolerance & respect for one another! ❤️❤️❤️🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 Saddened by the news of #ChristchurchMosqueAttack NZ
Any individuals who attack especially at a place of prayer, how can they belong to any religion at all.#WorldPeace #
उरी हमले के बाद वापस पाकिस्तान भेजी गईं अभिनेत्री माहिरा खान ने पुलवामा अटैक पर चुप्पी साधे रखीं, लेकिन क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले पर उन्होंने दुख व्यक्त कर मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दुआएं की।'
So deeply disturbing to read about the #Christchurch mosque attack! Prayers with the people of New Zealand and the grieving families.
उधर, बॉलीवुड और छोटे पर्दे के सितारों ने न्यूजीलैंड के इस नरसंहार की जमकर निंदा की है। कई कलाकारों ने ट्विटर के जरिए इस पर प्रतिक्रिया दी। बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने इस घटना पर ट्वीट किया- 'उसका नाम जाने बगैर उसको आतंकवादी न बोलें। वह एक क्रिमिनल है जिसने मस्जिद में नमाज अदा कर रहे मुसलमानों की हत्या की। अगर उसका नाम अली या फिर ऐसा कुछ होता है तो उसको आतंकवादी कह सकते हैं।'
No pls do not call him a terrorist without knowing his name !🙄He could be just a criminal ! Who decided to kill innocent Muslims offering namaz in a mosque! But yes if his name is ali , or even if he had a stubble he could be a terrorist! #shame on what’s fed to the world! #sad https://t.co/rKAbx1l48k