फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज और खूबसूरत अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। पद्मिनी ने अपने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह भी बनाई है। पद्मिनी कोल्हापुरी को बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्मों के लिए भी ऑफर मिले जिन्हें हमेशा याद किया जाता है। उन्हीं में से एक सुपरहिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' भी है जो कि पहले यह फिल्म पद्मिनी कोल्हापुरी को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने करने से मना कर दिया था।
2 of 5
पद्मिनी कोल्हापुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी की भूमिका को आज भी याद किया जाता है। फिल्म में मंदाकिनी ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। इतना ही नहीं फिल्म की शूटिंग के बीच में भी राज कपूर ने पद्मिनी को मनाने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था। एक इंटरव्यू में पद्मिनी ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म में बोल्ड सीन के चलते इंकार किया था।
3 of 5
पद्मिनी कोल्हापुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरी ने बताया कि, 'आप हर फिल्म को हां नहीं कह सकते जो आपको ऑफर की जा रही हो। पद्मिनी आगे कहती हैं, 'राम तेरी गंगा मैली हो गई ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मंदाकिनी ने भी बहुत ही अच्छा काम किया। फिल्म के गाने भी काफी अच्छे थे, लेकिन राज जी मेरी मजबूरी जानते थे। उन्हें पता था कि मैं फिल्म क्यों नहीं कर रही।'
4 of 5
पद्मिनी कोल्हापुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
पद्मिनी कोल्हापुरी से जब पूछा गया कि फिल्म में बोल्ड सीन की वजह से आपने इस फिल्म को ठुकराया था। इस पर अभिनेत्री कहती हैं कि, 'जब राज जी मुझसे फिल्म के बारे में बात कर रहे थे तब उसमें कोई भी बोल्ड सीन नहीं थे। मैं किसिंग सीन करना नहीं चाहती थीं। राजीव कपूर के कारण नहीं बल्कि मैं स्क्रीन पर किस करने में सहज नहीं थी। लेकिन, राज जी ने मुझे एक बार फिर सोचने के लिए कहा जब मंदाकिनी के साथ 45 दिन का शेड्यूल खत्म हो गया था।'
5 of 5
प्रियांक शर्मा, शजा मोरानी, पद्मिनी कोल्हापुरी
- फोटो : Instagram
बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरी बीते दिनों अपने बेटे प्रियांक शर्मा की शादी को लेकर सुर्खियों में आईं थीं। प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी और प्रियांक शर्मा कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं जिनकी संगीत सेरेमनी के डांस वीडियो खूब वायरल हुए थे।