सोशल मुद्दे पर आधारित फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन के लिए एक्टर अक्षय कुमार जी जान से जुटे हैं। इसी सिलसिले में आज वह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार से मिलने के लिए नरेंद्र मोदी ने करीब 3 घंटे का समय निकाला है।
आज पीएम मोदी देखेंगे 'पैडमैन', अक्षय कुमार ने दिल्ली में रखी स्पेशल स्क्रीनिंग
दरअसल, अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए फिल्म 'पैडमैन' के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। इस मुलाकात के दौरान फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा और ट्विंकल खन्ना भी मौजूद रहेंगे।
Met noted actor @akshaykumar today.
A post shared by Narendra Modi (@narendramodi) on