फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी देने वाला नेता अस्पताल में भर्ती, लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

Tue, 30 Jan 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
padmaavat violence karni sena leader surajpal amu hospitalised people troll him

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' विवादों के बीच आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर करणी सेना शुरुआत से ही विरोध कर रही थी। फिल्म का विरोध करने वाले और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी देने वाले करणी सेना के नेता सूरजपाल अमू की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूरजपाल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर ट्विटर पर यूजर्स ने उनका मजाक बनाना शुरु कर दिया है। 

padmaavat violence karni sena leader surajpal amu hospitalised people troll him

न्यूज एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के अनुसार करणी सेना के नेता सूरजपाल अमू को सोमवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्म 'पद्मावत' को लेकर विवादित बयान देने के कारण अमू की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी 2018 को खत्म होने वाली थी और उन्हें हरियाणा कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन इसी दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ही पुलिस ने कोर्ट में पेश होकर हिरासत बढ़ाने की मांग की है। वहीं अमू के तबीयत खराब होने की खबर पर ट्विटर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

padmaavat violence karni sena leader surajpal amu hospitalised people troll him

एक यूजर ने लिखा है - अच्छा तरीका है अरेस्ट होने की बारी आते ही सभी नेताओं की तबीयत खराब हो जाती है और अस्पताल पहुंच जाते हैं.. वाह रे सिस्टम। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- बस इतना ही दम था। एक और यूजर ने लिखा है- तिहाड़ जाने की बारी आई तो बीमार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat violence karni sena leader surajpal amu hospitalised people troll him

आपको बता दें कि विवादों में घिरे होने के बावजूद फिल्म 'पद्मावत' दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम लोग तक इसकी चर्चा कर रहे हैं। लोग जमकर सभी एक्टरों की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा रही है। वहीं अब गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ रविन्द्र कुमार का बयान आया है कि सूरजपाल अमू को गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही सूरजपाल अमू की तबीयत में सुधार होगा और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा उन्हें तुरंत ही कस्टडी में लिया जाएगा।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed