प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। प्रियंका की आगामी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' है। रिलीज से पहले प्रियंका फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान प्रियंका पहुंची द कपिल शर्मा शो में जहां उन्होंने कई खुलासे किए।
2 of 5
Kapil Sharma, Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : twitter
दरअसल फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में प्रियंका चोपड़ा पहुंची। ऐसे में कपिल ने उनसे पूछा कि उनकी शादी में कई बड़े बड़े लोग आए थे। जिनमे अंबानी भी शामिल थे। ऐसे में उनको उन लोगों की तरफ से क्या क्या तोहफे मिले। इन अमीर लोगों ने लिफाफे में कितने रुपये दिए आपको?
3 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
कपिल के इस सवाल पर प्रियंका ने काफी शानदार जवाब दिया। प्रियंका ने कहा- 'मेरी शादी में सिर्फ 180 गेस्ट आए थे। जिसमे से 120 लोग परिवार के थे। रही बात लिफाफे की तो मुझे आधे लिफाफे भी नहीं मिले। लेकिन मुझे लोगों का ढेर सारा प्यार मिला, जिसकी मुझे जरूरत थी।'
4 of 5
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar
- फोटो : social media
प्रियंका के जवाब पर भी कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे लगता था कि ये लोग इतने अमीर हैं तो इनके खुद के 25 हजार के नोट होंगे और वो लोग दो हजार के नोट नहीं रखते होंगे।' कपिल की बात सुनकर सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।
5 of 5
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के अलावा रोहित सराफ, फरहाना अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आएशा चौधरी के जीवन पर आधारित है।
पढ़ें: नुसरत जहां के दुर्गा पूजा करने पर देवबंदी उलमा नाराज, कहा- नाम बदल लो, इस्लाम को बदनाम मत करो