अमिताभ बच्चन और आमिर खान का यशराज फिल्म्स की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में क्या किरदार है? किस काल की है ये कहानी और क्या ये वाकई किसी पुस्तक पर आधारित है, ये वो सवाल हैं जो हिंदी सिनेमा के दर्शकों के मन में लगातार घुमड़ते रहे हैं।
{"_id":"5b9be053867a5501346c2c04","slug":"on-18-september-thugs-of-hindustan-character-will-be-disclose","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 को खुलेगा 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का सबसे बड़ा राज, सट्टा बाजार में आमिर पर लगा भारी भाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 को खुलेगा 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का सबसे बड़ा राज, सट्टा बाजार में आमिर पर लगा भारी भाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
thugs of hindostan
thugs of hindostan
उधर यशराज फिल्म्स के भीतर इन दिनों जश्न से पहले की तैयारी जैसा आलम है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर सैकड़ों लोगों की टीम दिन रात काम कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर भी हर तरह के अनुमान लगाए जाने शुरू हो चुके हैं।
thugs of hindostan
सूत्रों ने ये पुष्टि की है कि फिल्म की कहानी का किसी पुस्तक से कोई लेना-देना नहीं है। अमर उजाला आपको सबसे पहले ये भी बता रहा है कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का फर्स्ट लुक मंगलवार को जारी होने जा रहा है। फिल्म के कुल छह मोशन पोस्टर्स जारी होंगे और इन्ही पोस्टर्स के जरिए पहली बार हिंदी सिनेमा के दर्शकों को इस फिल्म के मुख्य किरदारों के बारे में आधिकारिक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ाए निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य उर्फ विक्टर और आमिर खान दिन रात इन पोस्टर्स को अंतिम रूप देने में लगे हैं। दिलचस्प बात ये है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का पहला आधिकारिक पोस्टर किसका होगा, इस बात पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बुकीज सट्टा भी लगा रहे हैं और सट्टा बाजार में फिलहाल सबसे ऊंचा भाव आमिर खान का चल रहा है।
विज्ञापन
Thugs of Hindostan
दिवाली पर रिलीज होने वाली यश राज फिल्म्स की एक्शन एडवेंचर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।