ओमकार कपूर का नाम लें तो शायद एकबारगी आप पहचान ना पाएं लेकिन अगर 90 के दशक की फिल्म मासूम के बाल कलाकार के बारे में कहें तो आप जरूर पहचान जाएंगे। जी हां, मासूम में बाल कलाकार के रूप में दिखा ये कलाकार अब काफी बड़ा हो गया है।
2 of 5
ओमकार कपूर
- फोटो : instagram/omkarkapoor
ओमकार कपूर का जन्म 31 अक्तूबर 1986 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में बतौर बाल कलाकार के तौर पर फिल्म मासूम से की। इस फिल्म में उनका नाम किशन होता है। फिल्म का गाना छोटा बच्चा जान के ना कोई आंख दिखाना रे उस वक्त बहुत हिट हुआ था। साथ ही इसमें ओमकार का शरारती लुक लोगों को खूब भाया था।
3 of 5
फिल्म जुदाई में ओमकार कपूर
- फोटो : फाइल
ओमकार ने बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्में कीं। जुड़वा में उन्होंने सलमान खान के बचपन का रोल निभाया था। वहीं हीरो नंबर एक में गोविंदा के साथ दिखे। इसके अलावा फिल्म जुदाई में वो अनिल कपूर और श्रीदेवी के बेटे बने थे।
4 of 5
ओमकार कपूर
- फोटो : instagram/omkarkapoor
ओमकार लंबे समय तक पर्दे से दूर रहे। उन्होंने अपनी पढ़ाई खत्म की फिर फिल्मों में लौटने के बारे में सोचा। अभिनय से पहले उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली, फराह खान और अहमद खान को असिस्ट किया है। इस दौरान वो लगातार ऑडिशन भी देते रहे।
5 of 5
फिल्म प्यार का पंचानामा 2 में ओमकार कपूर
- फोटो : फाइल
बड़े होने के बाद ओमकार ने लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचानामा 2 से वापसी की। इसमें वो सहायक किरदार में थे। फिल्मों की बात करें तो ओमकार यू, मी और घर, झूठा कहीं का फिल्म में नजर आए। ओमकार इसी साल रिलीज हुई वेब सीरीज फॉरबिडेन लव: अरेंज्ड मैरिज में नजर आए थे। ओमकार के बचपन और अभी के लुक में काफी बदलाव आ गया है। बचपन में शरारती से दिखने वाले ओमकार अब बेहद हैंडसम दिखते हैं।
‘बिग बॉस 14’ में सलमान खान ने जान कुमार सानू की असलियत लाई सामने, निक्की तंबोली रह गईं हैरान