कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' पर पिछले कुछ समय से घमासान जारी है। फिल्म में सेकेंड लीड निभाने वाले सोनू सूद ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। उनके फिल्म छोड़ने की खबर से बॉलीवुड में खलबली मच गई। सोनू का कहना था कि उन्होंने कंगना की मनमानियों की वजह से ये फिल्म छोड़ी। इसके बाद कंगना का बयान भी आया। दरअसल 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का बहुत थोड़ा सा काम बाकी है इसके लिए कंगना ने फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू भी कर दी है।
Omg क्या 'मणिकर्णिका' के सेट पर फिर से घायल हो गईं कंगना रनौत, खून से लथपथ ये तस्वीर हो रही वायरल
कंगना के इस लुक के बाद तो यही कहा जा सकता है कि फिल्म जबरदस्त हिट होने वाली है। फोटो में कंगना के साथ हॉलीवुड एक्शन निर्देशक निक पावेल भी नजर आ रहे है जो कि उनको कुछ सलाह देते हुए दिख रहे है। अब कंगना के फैंस तो पहली बार ये ये तस्वीर देख यही सोचेंगे कि एक्शन सीन फिल्माने के चक्कर में वो फिर से घायल हो गई हैं।
A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on