सैफ अली खान और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष एलान के साथ ही यह चर्चा में हैं। मंगलवार को फिल्म के बारे में निर्देशक ओम राउत ने जानकारी दी कि आज यानी 19 जनवरी से फिल्म का मोशन कैप्चर शुरू हो जाएगा। मोशन कैप्चर एक तकनीकी प्रक्रिया है जिसमें कलाकारों के एक्शन सीन्स को डिजिटली रिकॉर्ड किया जाता है। फिर उसमें विजुएल इफेक्ट्स जोड़े जाते हैं।
2 of 5
ओम राउत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओम राउत ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि ‘मोशन कैप्चर शुरू। आदिपुरुष की दुनिया का निर्माण करने जा रहे हैं।‘ इसके साथ ओम राउत ने अपनी टीम के साथ एक तस्वीर भी साझा की है। जिसमें सभी ने खास तरह की ड्रेस पहनी हुई है।
3 of 5
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
रामायण पर आधारित इस फिल्म में प्रभास राम के किरदार में हैं जबकि सैफ अली खान इसमें रावण का रोल कर रहे हैं। सीता के लिए अभी तक किसी अभिनेत्री के नाम का एलान नहीं किया गया है। हालांकि दीपिका पादुकोण, कीर्ति सेनन और कीर्ति सुरेश के नाम की चर्चा छिड़ चुकी है लेकिन मेकर्स की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक सिर्फ फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है।
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : Twitter
जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान फिल्म की शूटिंग मार्च के आस-पास शुरू करेंगे। सैफ चाहते हैं कि करीना कपूर की डिलीवरी के बाद वह अपने बच्चे के साथ पर्याप्त समय बिताएं। बता दें कि जल्द ही करीना अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सैफ पिछले कई महीने से रावण के किरदार के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सैफ ने इससे पहले ओम राउत के साथ फिल्म तानाजी- द अनसंग वारियर में काम किया था। अब ओम राउत आदिपुरुष का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। मेगाबजट यह फिल्म 11 अगस्त 2022 में बड़े पर्दे पर आएगी।