बॉलीवुड में ऐसे ऐसे दिग्गज अभिनेताओं ने काम किया है जिनकी प्रतिभा उनके गुजर जाने के बाद भी लोगों के जेहन में बसी हुई है। ऐसे ही एक कलाकार थे ओम पुरी जिन्होंने अपनी दमदार अदायगी से लोगों को अपना फैन बना लिया था। 6 जनवरी 2017 में 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। आज उनके पुण्यतिथि के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
अभिनेता ओम पुरी
- फोटो : Getty
पंजाबी परिवार में जन्में ओमपुरी के पिता भारतीय रेलवे में काम करते थे। ओम पुरी एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही साथ में एक आम इनसान का चेहरा भी थे, वह चेहरा जो आपको अपने आसपास हमेशा नजर आ जाता है। उन्होंने अपने निजी जीवन में बहुत कष्ट देखे थे। उन्हें रेलवे स्टेशन पर बर्तन साफ करके अपना वक्त गुजारना पड़ता था। उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी कई इंटरव्यू में साझा की थी।
3 of 6
Nasruddin Shah and Om Puri
ओम पुरी 6 साल की उम्र में टी स्टॉल पर चाय के बर्तन साफ करते थे, लेकिन एक्टिंग की ललक ने उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक पहुंचाया।बता दें कि दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी ने एक साथ नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई की थी। पढ़ाई के बाद दोनों ने ही सिनेमा का रुख किया था।ओम पुरी ने मराठी फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 1983 की फिल्म 'अर्ध सत्य' से वे लोगों की निगाह में आए।
ओम पुरी ने भारत की कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी सीरियल्स में काम करके उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया था जिसमें 'आक्रोष', 'अर्धसत्य', 'घायल', 'चाची 420' और 'मकबूल' जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने अंग्रेजी फिल्म 'जॉय', 'वूल्फ', 'द घोस्ट एंड द डार्कनेस' जैसी कई फिल्मों में काम किया था।
बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू में ओम पुरी ने अपनी मौत के बारे में बात की थी और कहा था कि उनकी मौत अचानक ही होगी। मार्च 2015 में लिए गए इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ''मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा। सोए-सोए चल देंगे। (मेरे निधन के बारे में) आपको पता चलेगा कि ओम पुरी का कल सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर निधन हो गया'' और ये कहकर वो हंस दिए। हुआ भी कुछ ऐसा ही था।