90 का दशक टीवी के लिए एक सुनहरा दौर रहा। ये वो दौर था जिसमें छोटे परदे पर
धार्मिक शोज का बोलबाला था। उसी दौर में एक बड़ा ही लोकप्रिय शो हुआ
'ओम नम: शिवाय'।
धीरज कुमार के निर्देशन में बना ये शो बच्चों से लेकर बूढ़े की पसंद था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस शो में भगवान शिव का लीड किरदार किसने निभाया था ?
ये किरदार निभाया था एक्टर समर जय सिंह ने। भगवान शिव के रोल में समर जय सिंह लोगों को इस कदर पसंद आया कि लोग रियल लाइफ में भी समर जय सिंह को भगवान शिव ही समझने लगे। हालांकि समर जय सिंह ने कई और मायथोलॉजिकल शोज में काम किया जिनमें 'सम्राट अशोक', 'मृत्युंजय', 'रामायण' और 'महाराजा रंजीत सिंह' शामिल हैं, लेकिन भगवान शिव का निभाया किरदार उनके बाकी किरदारों पर भारी पड़ा और आज भी लोग समर जय सिंह को भगवान शिव के किरदार के लिए ज्यादा जानते हैं।
3 of 6
समर जय सिंह
- फोटो : Cinespot
टीवी के अलावा समर जय सिंह ने फिल्मों में भी काम किया। 'लिटिल वॉर', 'सुंदरी', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'पिंजर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' और 'अपने', 'एक था टाइगर' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में वो नजर आए।
क्या आप जानते हैं कि आजकल समर जय सिंह क्या काम कर रहे हैं ?
समर जय सिंह एक्टिंग कोच हैं और मुंबई में Kreating Charakters के नाम से एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं। इस इंस्टीट्यूट के जरिए वो उन युवाओं को एक्टिंग में ट्रेनिंग दे रहे हैं जो फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना लेकर मुंबई आते हैं।
समर जय सिंह ने इस एक्टिंग इंस्टीट्यूट की नींव 2005 में रखी और तभी से वो इसके साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि इसके चक्कर में समर ने खुद एक्टिंग को अलविदा कह दिया हो।