रजनीकांत, बस नाम ही काफी है। राजनीति उनको ज्वॉइन करने वाली थी, लेकिन ऐन मौके पर उसे मुंह की खानी पड़ी। हैदराबाद में जिस फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान वह बीमार पड़े, अब उस सेट को जाकर चेन्नई में थलाइवा से शूटिंग करानी होगी। वैसे तो कोरोना भी थलाइवा को नहीं हो सका और बस थोड़ा सा खून गर्म करके चलता बना। लेकिन, किसी फिल्म का सेट किसी सितारे के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाने का भारतीय सिनेमा का ये पहला मौका बनने जा रहा है।
2 of 6
रजनीकांत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
रजनीकांत को राजनीति में न आने का संदेश सीधे भगवान से मिला। उन्होंने इस संदेश को अपने प्रशंसकों के बीच प्रसाद की तरह बांट दिया। बरसों से तमिल राजनीति में कुछ उथल पुथल की आस लगाए बैठे उनके प्रशंसकों को फिर भी गम नहीं है। वे खुश हैं कि थलाइवा खुश हैं। कमल हासन अभी एक जोर इस बारे में और लगाने वाले हैं, लेकिन रजनीकांत के करीबी फिल्म निर्माता कहते हैं कि ये संदेश जहां से भी आया हो, लेकिन, इसके बाद से ही थलाइवा का रक्तचाप उच्च बिंदु पर पहुंचा था।
खैर जैसा भी हो, कैसा भी हो, रजनीकांत को डराने वाला हो सकता है तो सिर्फ भगवान ही हो सकता है। और, अगर उसने कह दिया तो फिर रजनीकांत राजनीति में नहीं ही आएंगे। लेकिन, सफेद वर्दी वाले भगवानों यानी डॉक्टरों की रजनीकांत सुन नहीं रहे। वे कह रहे हैं कि थलाइवा को दो महीने फुल रेस्ट करना है लेकिन सिनेमा के इस भगवान को अपने निर्माताओं के अटके पैसों की चिंता सता रही है। जानकारी मिल रही है कि जिस फिल्म 'अन्नाथे' के सेट पर उनकी तबीयत खराब हुई अब वह हैदराबाद में नहीं चेन्नई में शूट होगी।
रजनीकांत ने अपनी फिल्म 'अन्नाथे' की शूटिंग कुछ ही समय पहले शुरू की थी। लेकिन, इस शूटिंग को अचानक से रोकना पड़ा क्योंकि फिल्म के सेट पर काम कर रहे आठ कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस मौके पर रजनीकांत का भी कोरोना परीक्षण करवाया गया लेकिन वह इस वायरस से बचे रहे। हालांकि किसी बात को लेकर उन्हें रक्तचाप की समस्या हुई और वह लंबे समय तक अस्पताल में भी रहे। यीशु के जन्मदिन पर वह घर लौटे। घर की लक्ष्मी ने उनका स्वागत किया और अब वह थोड़ा आराम से हैं।
5 of 6
रजनीकांत
- फोटो : फिल्म काला
उधर, सिनेमा के ‘भगवान’ के भक्तों ने भी पूजा जारी रखी है। 'अन्नाथे' के निर्माताओं ने फैसला लिया है कि अब वह रजनीकांत को हैदराबाद आने को ही नहीं कहेंगे। नहीं तो रजनीकांत को ज्यादा दौड़ भाग करनी पड़ेगी। रजनीकांत को उनकी फिल्म का काम अब घर में ही लाकर दिया जाएगा। वह भी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।