बॉलीवुड पर 4 दशक तक राज करने वाली एक्ट्रेस नूतन की 4 जून को बर्थ एनिवर्सरी है। नूतन ने महज 14 साल की उम्र में फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। नूतन बॉलीवुड का वह नगीना हैं जिसकी चमक से आज भी फिल्म जगत रोशन है। तो चलिए आपको नूतन से संबंधित कुछ रोचक बातें बताते हैं।
नूतन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 14 साल की उम्र में 'हमारी बेटी' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म को नूतन की मां शोभना सामर्थ ने ही डायरेक्ट किया था।
नूतन का ताल्लुक फिल्मी परिवार से रहा है। नूतन के माता-पिता डायरेक्टर थे जबकि बहन तनूजा एक्ट्रेस हैं।
साल 1963 में रिलीज हुई 'बंदिनी' फिल्म में नूतन ने युवा कैदी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया।
नूतन ने पहली बार दिलीप कुमार के साथ 1986 में 'कर्मा' फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में वह दिलीप कुमार की पत्नी बनी थीं। इसके साथ ही नूतन ने देव आनंद के साथ कई सारी फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में पेइंग गेस्ट, बारिश, मंजिल और तेरे घर के सामने शामिल हैं।