बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां अक्सर अपनी तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं । नुसरत खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में नुसरत जहां ने पति निखिल जैन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । ये तस्वीरें किसी शादी की हैं ।
पति के साथ शादी में नुसरत जहां ने जमकर किया डांस, घाघरा पहने तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं
शादी में नुसरत और उनके पति निखिल ने जमकर मस्ती की । शादी में निखिल व्हाइट पजामा-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं । वहीं नुसरत मल्टी कलर स्लीवलेस लहंगा पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । एक फोटो में दोनों डांस करते भी नजर आए । नुसरत की इन तस्वीरों को अब तक 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं ।
नुसरत-निखिल की फोटो को देखकर फैंस लगातार कमेंट कर उनकी आउटफिट और जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं । वहीं कुछ ने नुसरत को ट्रोल करने की भी कोशिश की । नुसरत को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा- मैडम कभी संसद भी जाया करो। इस समय सबसे ज्यादा जरूरी आपका संसद में होना है। वहां बजट सत्र चल रहा है।
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
इन तस्वीरों के साथ नुसरत ने कैप्शन भी डाला है । उन्होंने लिखा, 'Part of the “ knotty “ affair... आगरा में घाघरा, सौरभ दी रिचा ।' नुसरत की फिल्मों की बात करें तो वो पिछले दिनों 'असुर' में नजर आई थीं । हाल ही में खबर आई है कि नुसरत जहां एक और फिल्म में कर रही हैं। नुसरत के साथ इस फिल्म में अबीर चटर्जी भी दिखेंगे ।
Bigg Boss 13: तीन दिन बाद विशाल ने फिर निकाली भड़ास, इस कंटेस्टेंट को बताया सबसे 'जहरीली'