17वीं लोकसभा में 78 महिला सांसद जीतकर संसद पहुंची हैं। इनमें से एक एक्ट्रेस से सासंद बनीं नुसरत जहां। पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से नुसरत ने बड़ी जीत हासिल की। बीते दिनों नुसरत अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो गई थीं। अब खबर आ रही हैं नुसरत जल्द शादी करने जा रही हैं।
2 of 5
nusrat jahan
- फोटो : social media
नुसरत जहां कोलकाता बेस्ड बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचाने जा रही हैं। यह शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसका आयोजन इस्तांबुल में किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद नुसरत जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।
3 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : instagram
नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो रिंग पहने नजर आ रही हैं और उनका हाथ किसी ने थाम रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'जब आखिरकार सच सपने से बेहतर हो, जिंदगी में एक-दूसरे को थामे रखना।'
4 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : social media
बीते दिनों ट्रोल होने को लेकर एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए नुसरत ने कहा था, 'ट्रोलिंग के लिए बस मुझे शुक्रिया कहना है। मेरा मानना है कि लोग आपको पसंद करते हैं, इसलिए ट्रोल करते हैं।'
5 of 5
Nusrat Jahan and Mimi Chakraborty
- फोटो : Twitter
नुसरत जहां ने बातचीत में आगे कहा था, 'मेरी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जब लोग आपको पसंद करते हैं तभी वो आपके बारे में बात करते हैं, आप पर अपना टाइम खर्च करते हैं। ये अच्छा है।'