12वें क्रिकेेट वर्ल्ड कप का खुमार पूरे देश पर छाया हुआ है। एक ओर भारतीय टीम वर्ल्ड कप पर कब्जा करने के लिए पूरी जी जान से जुटी हुई है तो वहीं बॉलीवुड एक्टर्स ने भी कमर कस ली है। यही नहीं बॉलीवुड के इन एक्टर्स को तो कप जीतने से कोई नहीं रोक सकता। दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म '83' की। 1983 का वर्ल्ड कप पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, यही वजह है कि फिल्म की स्टारकास्ट पर बहुत ध्यान रखा गया।
2 of 14
ranveer singh
- फोटो : social media
फिल्म 83 में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव का रोल करेंगे। फिल्म के लिए रणवीर सिंह का लुक पिछले दिनों सामने आया था जिसमें वो हूबहू कपिल देव जैसे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। माना जा रहा है ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
3 of 14
Saqib Saleem
- फोटो : social media
फिल्म 83 में सुनील गावस्कर का रोल एक्टर ताहिर राज भसीन निभाएंगे। ताहिर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां कश्मीरी-मराठी हैं। ताहिर राज भसीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली से की थी। उन्हें असल पहचान फिल्म मर्दानी से मिली, जिसमें वे विलेन के रोल में नजर आए।
4 of 14
Tahir Raj Bhasin
- फोटो : file photo
फिल्म 83 में सुनील गावस्कर का रोल एक्टर ताहिर राज भसीन निभाएंगे। ताहिर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां कश्मीरी-मराठी हैं। ताहिर राज भसीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली से की थी। उन्हें असल पहचान फिल्म मर्दानी से मिली, जिसमें वे विलेन के रोल में नजर आए।
5 of 14
ammy virk
- फोटो : social media
पूर्व क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू की भूमिका पंजाबी एक्टर-सिंगर एमी विर्क करेंगे। बलविंदर सिंह संधू की गेंदबाजी की शैली सीखने के लिए एमी ने उनकी निगरानी में अभ्यास भी किया।