एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां आज यानी 4 जुलाई को शादी का ग्रांड रिसेप्शन देंगी। नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में शादी की थी । शादी के बाद से नुसरत की पति के साथ लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं । हाल ही में नुसरत और निखिल की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं । इसमें नुसरत शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं ।
2 of 6
nusrat jahan
- फोटो : social media
वहीं निखिल व्हाइट शर्ट में दिखे । तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने निखिल के साथ फोटोशूट करवाया है । कुछ फोटो में नुसरत मेटैलिक कलर के लहंगे में भी दिखीं । इसमें नुसरत और निखिल की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है । नुसरत की इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं ।
3 of 6
nusrat jahan
- फोटो : social media
बता दें कि नुसरत और निखिल का रिसेप्शन 4 जुलाई को होगा । इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत जहां (Nusrat Jahan) कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में शानदार रिसेप्शन दे रही हैं। नुसरत इस शाही रिसेप्शन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहती। इस वजह से वह खुद ही सभी चीजों का ध्यान रख रही हैं।
4 of 6
Nusrat Jahan
- फोटो : instagram
नुसरत ने रिसेप्शन के लिए मेहमानों को खुद इनवाइट किया है । रिसेप्शन में राजनीति और फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं। नुसरत और निखिल का रिसेप्शन थीम के आधार पर होगा। हालांकि थीम क्या है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
5 of 6
nusrat jahan
- फोटो : social media
रिसेप्शन के बारे में नुसरत के करीबियों ने कहा- 'शादी में इटैलियन, बंगाली, वेज और नॉनवेज डिशेज रखी गई थीं। नुसरत के ससुराल वाले जैन धर्म से ताल्लुक रखते हैं इसलिए रिसेप्शन में वेज खाने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही बंगाली खाना भी होगा।' रिसेप्शन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, अभिषेक बनर्जी सहित कई हस्तियों के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।