सन्नी कौशल और नुसरत भरूचा का नया गाना 'क्या यही प्यार है' रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब दिख रही है। इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है, तो अमाल मलिक ने इसे कंपोज किया है। हालांकि इस गाने के ओरिजनल ट्रैक को लेजेंड्री आर डी बर्मन ने कंपोज किया था, जिसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। यह उसी गाने का रीमेक है।
Kya Yehi Pyaar Hai: नुसरत और सन्नी कौशल का गाना हुआ रिलीज, दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस बोले- लाजवाब
इस गाने में टीनएज लव को दिखाया गया है। गाने में सन्नी और नुसरत को पहली बार साथ देखा गया है। फैंस को इनकी जोड़ी काफी अच्छी लगी और वो कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि आप दोनों साथ में बहुत अच्छे दिख रहे हैं, तो एक ने लिखा कि गाना बहुत ही बढ़िया है।
इस गाने को नुसरत और सन्नी दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। नुसरत और सन्नी दोनों ही गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। नुसरत ने कहा कि गाने के विजुअल काफी साधारण हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि लोगों को यह गाना पसंद आए। वहीं, सन्नी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोगों को उनकी और नुसरत की जोड़ी गाने में पसंद आए।
इस गाने को लेकर अरमान मलिक ने कहा कि मैंने इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए पांच साल तक इंतजार किया है। मैंने यह गिनती भी खो दी है कि इसके लिए मैंने कितने डब किए हैं, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि आज आप जो सुन रहे हैं वह मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा गाना है। मैंने इसे गाने के लिए अपनी आवाज के एक बहुत ही अलग स्वर का इस्तेमाल किया है और इसका श्रेय अमल को जाता है।