एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बार-बार देखो के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने एक अंग्रेजी मैगजीन को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर से जुड़े वो राज खोले जो आपको हैरत में डाल देंगे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खोला राजः उन्होंने भी किया है न्यूड फोटोशूट
सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें न्यूडिटी पसंद नहीं है। वो कभी न्यूड फोटोशूट नहीं करेंगे। उन्होंने बताया, ‘कुछ हफ्तों पहले किसी ने गूगल पर मुझसे पूछा था कि क्या मैंने कभी न्यूड फोटो शूट किया है। मैंने उसे बताया कि हां शायद मैंने एक बार किया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खोला राजः उन्होंने भी किया है न्यूड फोटोशूट
अपने इस राज के बारे में बताते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि यह तब हुआ था जब मैं 6 महीने का था। हंसते हुए सिद्धार्थ ने ये बात अपने इंटरव्यू में कही। सिद्धार्थ ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में अपने 6 पैक ऐब्स के साथ शॉर्ट्स वाला सीन दिया था। लेकिन न्यूड सीन करने से वो दूर रहते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खोला राजः उन्होंने भी किया है न्यूड फोटोशूट
सिद्धार्थ और कैटरीना की फिल्म बार-बार देखो 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है। साथ ही फिल्म का पार्टी नबंर ‘काला चश्मा’ लोगों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहा। यह गाना 90 के दशक में आए गाने का रीमेक था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खोला राजः उन्होंने भी किया है न्यूड फोटोशूट
लोगों ने इस गाने के नए वर्जन को भी खूब पसंद किया। इस गाने में कैटरीना भी काफी हॉट लग रही हैं। हाल ही में कैटरीना और सिद्धार्थ फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर गए थे। जहां दोनों ने कपिल की टीम के साथ जमकर मस्ती की।