फिल्म और फैशन जगत में फोटोशूट्स आम बात है। ये वो जरिया है जिससे रातों रात किसी की किस्मत चमक सकती है। मशहूर फिल्मी पत्रिका स्टारडस्ट अपने कवर फोटो के लिए जानी जाती है। इस पत्रिका में कई ऐसे फोटोशूट्स हुए जिन्होंने विवादों को हवा दी। जब इस पत्रिका की कॉपी लोगों के घरों तक पहुंची तो इसका कवर देख लोगों ने भारतीय संस्कृति की दुहाई दी और इस स्टार्स पर अश्लीलता परोसने के आरोप लगाए। आगे तस्वीरों में देखिए ऐसे ही विवादित फोटोशूट्स।
2 of 6
स्टारडस्ट
- फोटो : स्टारडस्ट
अपने छोटे से करियर में ममता कुलकर्णी अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने के लिए ज़्यादा चर्चा में रहीं। स्टारडस्ट के सितंबर 1993 के अंक में उन्होंने टॉपलेस फोटो शूट कराकर सनसनी फैलाई। फोटो में उन्होंने अपने वक्ष स्थल को हाथों से ढंक रखा था। उस समय इस फोटो शूट पर काफी विवाद भी हुआ था लेकिन ममता कुलकर्णी को लोकप्रियता मिल गई थी। वहीं दूसरी तस्वीर में निर्देशक महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट को किस करते नजर आए थे। इस तस्वीर की वजह से लोगों ने मैगजीन का खूब विरोध किया था।
3 of 6
स्टारडस्ट
- फोटो : स्टारडस्ट
कंगना रनौत ने 2007 में टॉपलेस होकर फैशन मैगजीन के लिए पोज दिया था। ममता कुलकर्णी का यह फोटोशूट 1994 का है।
4 of 6
रेखा
- फोटो : Film mirror, StarDust
रेखा ने 1978 के जनवरी में फिल्म मिरर के कवर के लिए न्यूड पोज देकर सबको हैरान कर दिया था। ये उस वक्त की बात है जब हिंदी सिनेमा में किसिंग सीन को फिल्माना भी बोल्ड माना जाता था। ऐसे वक्त में रेखा ने साबित किया कि वो किसी बात से घबराती नहीं हैं।
5 of 6
स्टारडस्ट
- फोटो : social media
रेखा को स्टारडस्ट मैगज़ीन के कवर पेज पर देखा गया था। यूं तो रेखा बहुत खूबसूरत हैं लेकिन इस फोटो में वो कुछ अजीब लग रही हैं। फोटो में रेखा एक काली बिल्ली के साथ अजीब सी हेयर स्टाइल में दिख रही हैं। ऐसा फोटोशूट कराने के लिए रेखा की काफी आलोचना हुई थी। पहली तस्वीर में जूही और उर्मिला साथ नजर आए थे।