{"_id":"652b84be760234537f0907d5","slug":"noted-iranian-film-director-dariush-mehrjui-and-his-wife-found-stabbed-to-death-at-home-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dariush Mehrjui: ईरानी निर्देशक दारिउश मेहरजुई और पत्नी की घर में घुसकर हत्या, गर्दन पर मिले चाकू के निशान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dariush Mehrjui: ईरानी निर्देशक दारिउश मेहरजुई और पत्नी की घर में घुसकर हत्या, गर्दन पर मिले चाकू के निशान
Sun, 15 Oct 2023 11:52 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 15 Oct 2023 11:52 AM IST
सार
कुछ सप्ताह पहले निर्देशक दारिउश मेहरजुई को चाकू से हमला किए जाने की धमकी मिली थी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
निर्देशक दारिउश मेहरजुई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर ईरानी फिल्म निर्देशक दारिउश मेहरजुई और उनकी पत्नी की अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर कथित रूप से हत्या कर दी है। इसकी जानकारी रविवार को समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दी है। आईआरएनए ने न्यायिक अधिकारी हुसैन फैजेली के हवाले से बताया कि दारियुश मेहरजुई और उनकी पत्नी वाहिदेह मोहम्मदिफर अपने घर पर मृत पाए गए हैं। दोनों पर चाकू से हमले किए हैं। दोनों की गर्दन पर चाकू के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
मामले की छानबीन जारी
फैजेली के मुताबिक, निर्देशक की बेटी मोना मेहरजुई शनिवार रात राजधानी तेहरान से 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अपने पिता के घर गई थीं, जहां उन्हें दारियुश मेहरजुई और उनकी पत्नी के शव मिले। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। हमले के पीछे क्या मकसद रहा, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Piper Laurie: ऑस्कर नॉमिनेटेड पाइपर लॉरी का निधन, अभिनेत्री ने 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
कुछ सप्ताह पहले मिली थी धमकी
कुछ सप्ताह पहले निर्देशक को चाकू से हमला किए जाने की धमकी मिली थी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत भी की थी। दारियुश मेहरजुई को 1970 के दशक की शुरुआत में ईरानी फिल्म की ‘न्यू वेव’ मुहिम के सह-संस्थापक के रूप में जाना जाता था, जो मुख्य रूप से यथार्थवाद पर केंद्रित थी।
Prabhas Account Hack: प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये पोस्ट
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से की थी सिनेमा की पढ़ाई
दारियुश मेहरजुई को 1998 में शिकागो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘सिल्वर ह्यूगो’ और 1993 में सैन सेबेस्टियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘गोल्डन सीशेल’ पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। उन्होंने 1960 के दशक की शुरुआत में लॉस एंजिलिस स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से सिनेमा की पढ़ाई थी।
Singham Again: रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स से जुड़ीं दीपिका पादुकोण, अभिनेत्री का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी