संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक पृष्ठिभूमि पर आ रही फिल्म '
पद्मावती' विवादों में है। ऐसा पहली बार नहीं है कि ऐतिहासिक विषय पर बनी कोई फिल्म विवादों में फंसी हो। जानें, ऐसी ही फिल्मों के बारे में...
बाजीराव मस्तानी: फिल्म बाजीराव मस्तानी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। इंदौर में रह रहे मस्तानी के वंशजों ने यह कहकर विरोध किया था कि मस्तानी को एक नर्तकी के रूप में पेश किया गया जबकि मस्तानी बाजीराव पेशवा की दूसरी पत्नी थी। गीत पिंगा में पेशवा की दो पत्नियों काशीबाई और मस्तानी को साथ में डांस करते दिखाए जाने पर भी विरोध हुआ था।
जोधा अकबर: 2008 में आशुतोष गावरीकर द्वारा निर्देशित फिल्म जोधा अकबर रिलीज के पहले विवादों में घिर गई। राजपूत समुदाय के लोगों का कहना था कि जोधा की शादी अकबर के बेटे सलीम से हुई थी, जबकि फिल्म में जोधा को अकबर की पत्नी के रूप में दिखाया गया। जानवरों के साथ अत्याचार को लेकर भी यह फिल्म विवादों में रहा।
मंगल पांडे-द राइजिंग: 2005 में बनी मंगल पांडे की जिंदगी पर आधारित फिल्म को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। मंगल पांडे के वंशजों का कहना था कि फिल्म में उनसे जुड़े तथ्यों को ठीक तरह से पेश नहीं किया गया है।
5 of 5
अशोका
- फोटो : Movie Poster
अशोका: 2001 में रिलीज हुई फिल्म अशोका सम्राट अशोक और कलिंग युद्ध की कहानी पर बनाई गई थी। इस फिल्म पर भी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से हटकर किरदार गढ़ने का आरोप लगा था।