पिछले दिनों खबर आई कि बुल्गारिया में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी करते ही रणबीर कपूर सीधे लंदन पहुंचे थे क्योंकि वहां वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ वक्त बिताना चाहते थे। अब जब वह मुंबई लौट आए हैं, तो इस मीटिंग से जुड़ी नई बात सामने आई है।
'पिंकविला' का दावा है कि माहिरा वहां एक इवेंट अटेंड करने गई थी और जब तक रणबीर वहां पहुंचते, एक्ट्रेस ब्रिटेन से पाकिस्तान लौट चुकी थी। खबर है कि रणबीर कपूर वहां माहिरा खान से मिलने नहीं बल्कि किसी और महिला से मिलने गए थे।
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले ही रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ लंदन आए थे। दोनों ने यहां एक लड़की से मुलाकात की जिसके साथ तथाकथित तौर पर रणबीर कपूर के रिश्ते की बात चल रही थी। माना जा रहा है कि इस बार जिस 'निजी' काम के सिलसिले में रणबीर कपूर लंदन आए वह यही था। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर इसी लड़की से मिलने आए थे, माहिरा खान से नहीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस लड़की से नीतू और रणबीर कपूर ने पिछले साल मुलाकात की थी वह लंदन की बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती है। कपूर खानदान से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि नीतू कपूर नहीं चाहतीं कि रणबीर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी किसी लड़की से शादी करें।
हालांकि, लंदन में रणबीर कपूर के इस 'मैरेज डेट' की खबरों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, पिछले दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर जिस तरह नीतू कपूर और रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का बर्थ डे सेलिब्रेट किया उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया और रणबीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।