फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Not Just Kangana Ranaut These Actresses Have Also Penned Powerful And Bold Letters

कंगना से पहले ये एक्ट्रेसेस भी दे चुकी हैं 'क्लीयर और बोल्ड' अंदाज में जवाब

Sat, 22 Jul 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 22 Jul 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Not Just Kangana Ranaut These Actresses Have Also Penned Powerful And Bold Letters
कंगना रनौत
नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड में बड़ी बहस छिड़ी पड़ी है। न्यूयॉर्क में हुए आइफा 2017 में सैफ, करण और वरुण के 'नेपोटिज्म रॉक्स' ने इतना बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है कि सैफ को ओपन लेटर लिख इस पर सफाई पेश करनी पड़ी। सैफ के ओपन लेटर के जवाब में कंगना रनौत ने भी एक खुला खत लिखा है।
विज्ञापन


कंगना ने इस खत में लिखा, 'सैफ द्वारा लिखे गए लेटर से मैं काफी परेशान हुई। आखिरी बार मुझे इस ब्लॉग ने हैरान कर दिया था जो 'करण जौहर' ने नेपोटिज्म पर लिखा था। नेपोटिज्म बहुत बार निष्पक्षता और तर्क को अनदेखा कर देता है।' इसके अलावा कंगना ने 'विवेकानंद', 'आइंस्टाइन', 'शेक्सपियर' जैसे सम्मानजनक हस्तियों का भी उदाहरण दिया है। कंगना ने सैफ के 'जीन' और 'यूजेनिक' वाले तर्क पर भी सवाल उठाते हुए लिखा है कि अगर ऐसा होता तो आज वो एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक किसान होतीं। वो कभी एक्टिंग जैसे करियर के बारे में सोचती नहीं सोचतीं। कंगना ने कहा कि सैफ के अनुसार ये मुद्दा केवल उनके और मेरे बीच है लेकिन ऐसा नहीं है। ये सभी का मुद्दा है।'
विज्ञापन


वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड की किसी हीरोइन ने खुला खत लिखा हो। इससे पहले दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा और स्वरा भास्कर जैसी एक्ट्रेस अपनी बेबाक राय रखने के लिए खुला खत लिख चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण

Not Just Kangana Ranaut These Actresses Have Also Penned Powerful And Bold Letters
दीपिका पादुकोण
जब एक लीडिंग न्यूजपेपर ने दीपिका पादुकोण के क्लीवेज को हाइलाइट करते हुए ट्वीट किया था तो इसने बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म दिया था। दीपिका ने सीधे-सीधे इस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्यों किसी मेल सेलेब्रिटी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होता। उन्होंने लिखा कि शाहरुख और ऋतिक के 8 पैक एब्स पर भले मीडिया फोकस करता हो लेकिन किसी एक्टर के क्रॉच पर जूम-इन कर स्टोरी नहीं बनाई जाती।

प्रीति जिंटा

Not Just Kangana Ranaut These Actresses Have Also Penned Powerful And Bold Letters
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल्स में से एक था। जब उनके ब्रेक-अप की खबरें पब्लिक हुईं तो कई फैंस के दिल टूटे। प्रीति और नेस के बीच चीजें इतनी खराब हो गईं थीं कि प्रीति ने नेस के खिलाफ मोलेस्टशन की एफआईआर तक कराई थी। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई बातें आईं लेकिन इन सभी पर तब विराम लग गया जब प्रीति ने खुला खत लिख फैंस के सामने अपना पक्ष रखा

स्वरा भास्कर

Not Just Kangana Ranaut These Actresses Have Also Penned Powerful And Bold Letters
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड में अगर नेपोटिज्म झेलने वाले कई लोग हैं तो कई ऐक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्हें सेक्सिज्म का सामना करना पड़ा है। उन्हीं में से एक रही हैं स्वरा भास्कर। स्वरा ने इंडिया टुडे विमेन सम्मिट के दौरान अपने स्टॉकर को लिखा एक खुला खत पढ़ा। उन्होंने इस खत में लिखा था कि लड़की से उम्मीद की जाती है कि वो शांत हो, सारे काम जानती हो और त्याग की मूरत हो। बड़े होने पर उसे वर्कप्लेस पर सेक्सिज्म का शिकार होना पड़ता है। स्वरा का ये लेटर काफी बोल्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed