साल 1996 में आई गोविंदा और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'छोटे सरकार' के मशहूर गाने 'इक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे, बदले में यूपी-बिहार' ले ले गाने पर विवाद हो गया था। 23 साल इस पुराने इस गाने पर झारखंड उच्च न्यायालय ने अभिनेता गोविंदा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ निचली अदालत द्वारा जारी किए गए समन को रद्द कर दिया। वहीं गोविंदा ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनकी फिल्मों के गानों को लेकर विवाद हो चुका है। एक नजर बॉलीवुड के ऐसे ही विवादित गानों पर।
गाना- बेबी बेबी मुझे लोग बोले
ये गाना करिश्मा कपूर और गोविंदा की फिल्म खुद्दार का है। इस गानों को करिश्मा पर फिल्माया गया है। पहले इस गाने के पहले बोल 'सेक्सी सेक्सी मुझे लोग बोले' थे, लेकिन विवाद के बाद इस गाने के बोल को बदलकर 'बेबी बेबी मुझे लोग बोले' किया गया। फिल्म खुद्दार साल 1994 में आई थी।
गाना- लैला तूझे लुट लेगी
ये गाना जॉन अब्राहम की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' का है। ये गाना अभिनेत्री सनी लियोनी पर फिल्माया गया है। ये फिल्म साल 2013 में आई थी।
गाना- भाग डी के बॉस
इस फिल्म अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में 'भाग डी के बॉस' गाने के बोल को लेकर काफी विवाद हुए था।
गाना- मेरे अच्छे दिन आ गए
ये गाना अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म फन्ने खां का है। इस फिल्म के 'मेरे अच्छे दिन आ गए' को लेकर विवाद हो चुका है। पहले इस गाने के बोल 'मेरे अच्छे दिन कब आएंगे' था, लेकिन विवाद के बाद इस गाने के बोल बदलकर 'मेरे अच्छे दिन आ गए' किया गया।