एक्ट्रेस नोरा फतेही का आइटम नंबर दिलबर इतना हिट हुआ कि कई सेलिब्रिटीज को उस पर डांस करते देखा जा चुका है। हाल ही में उन्होंने श्रद्धा कपूर को गाने के स्टेप्स सिखाए। अब नोरा ने ऐसा कुछ कहा है जिसकी चर्चा उनकी फिल्मों से ज्यादा हो रही है।
2 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : social media
नोरा ने काफी समय तक एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी को डेट किया। खबरों की मानें तो अंगद के धोखा देने की वजह से नोरा ने ब्रेकअप का फैसला किया था। दोनों ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की थी लेकिन पहली बार उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
3 of 5
Angad Bedi and Nora Fatehi
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू में नोरा ने कहा कि 'सभी लड़कियां कभी ना कभी एक बार इस दौर से गुजरती हैं। मेरे लिए काफी मुश्किल भरा दौर था क्योंकि इस बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था। ब्रेकअप के करीब 6 महीने तक मैं डिप्रेशन में रही लेकिन इस अनुभव ने मुझे काफी बदल दिया।'
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : amar ujala
नोरा ने आगे कहा कि 'मेरी जिंदगी में एक दौर ऐसा था जब मैं अपने करियर को लेकर बिल्कुल निराश हो चुकी थी लेकिन ब्रेकअप के साथ मुझमें फिर से हिम्मत आ गई है। मैं फिर से अपना पूरा ध्यान करियर पर देना चाहती हूं। अगर ब्रेकअप नहीं होता तो मुझमें ये हिम्मत नहीं आती।'
5 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : social media
नोरा को तीन ऑप्शन दिए गए और पूछा गया कि इनमें से वो किसे मारना चाहेंगी, किसके साथ हुकअप करेंगी और किसके साथ शादी करेंगी। उन्हें विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अंगद बेदी में से चुनना था। नोरा ने कहा कि वो अंगद बेदी को मारना चाहेंगी। विक्की कौशल के साथ हुकअप करेंगी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी करेंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा सलमान खान की फिल्म भारत में दिखेंगी। वहीं अंगद बेदी की बात करें तो नवंबर, 2018 में उन्होंने नेहा धूपिया के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली।