अंबानी खानदान ने हर बार की तरह इस बार भी दिवाली पार्टी रखी। इस बार की दिवाली पार्टी अंबानी परिवार के लिए बहुत खास थी। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद बहू श्लोका मेहता की अंबानी परिवार के साथ यह पहली दिवाली है। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस जश्न में बिजनेसमैन के अलावा, बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े सितारे पहुंचे।
2 of 6
Neeta Ambani and Mukesh
- फोटो : instagram
इस खास मौके पर पूरा अंबानी परिवार पारंपरिक लिबास में नजर आया। नीता अंबानी ने सुर्ख गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं मुकेश अंबानी ने भी सफेद रंग के कुर्ता के साथ नारंगी रंग की जवाहर कट जैकेट पहनी हुई थी।
3 of 6
Isha Ambani
- फोटो : instagram
नीता और मुकेश अंबानी के बाद अब जरा ईशा अंबानी की यह तस्वीर देखिए। इस मौके पर ईशा पति आनंद पीरामल और सास-ससुर के साथ पहुंचीं। ईशा ने सास के साथ मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए। इस मौके पर ईशा ने कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनी हुई थी। शादी के बाद ईशा की यह दूसरी दिवाली है।
4 of 6
Shloka and Aakash Ambani
- फोटो : instagram
इस मौके पर सबकी निगाहें श्लोका मेहता और आकाश अंबानी पर आकर टिकीं। आकाश और श्लोका एक दूसरे के साथ खुश नजर आए। श्लोका ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं गले में डायमंड का नेकलेस उन पर जंच रहा था। जबकि आकाश नीले रंग का कुर्ता पहने नजर आए। श्लोका की मां मोना मेहता के अलावा मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन भी पहुंचीं।
5 of 6
Ambani Diwali Party
- फोटो : instagram
फिल्मों सितारों की बात करें तो मशहूर अभिनेत्री सागरिका घाटके पति जहीर खान के साथ पहुंचीं। इस मौके पर सागरिका ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं जहीर काले रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, हेजल कीच और क्रिकेटर रोहित शर्मा भी शरीक हुए।