बॉलीवुड में अगर किसी अभिनेत्री को मां का दर्ज मिला तो वो हैं निरूपा रॉय। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक निरूपा रॉय ने करीब 250 फिल्मों में काम किया और इनमें से ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने मां का किरदार निभाया। आज निरूपा रॉय का जन्मदिन है।
2 of 5
Nirupa Roy
- फोटो : twitter
निरूपा रॉय को ज्यादातर उनकी मां वाले किरदारों के लिए जाना जाता है लेकिन शुरुआती दिनों में वह कई फिल्मों में लीड हीरोइन रही थीं। हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ में भी निरूपा का किरदार था, जिसने उन्हें स्थापित हीरोइनों के तौर पर स्थापित किया।
निरूपा राय ने अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और मिथुन जैसे बड़े एक्टर्स की मां का किरदार निभाया। वो इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने दो-दो पीढ़ियों के एक्टर्स की मां के रोल निभाए। वो धर्मेंद्र और सनी देओल की मां का किरदार निभा चुकी हैं। एक फिल्म में वो देव आनंद की मां बनी थीं, जबकि दोनों की उम्र में सिर्फ 8 साल का फर्क था।
4 of 5
nirupa roy
- फोटो : Social Media
निरूपा रॉय की जिंदगी में एक वो मोड़ भी आया जब उनके जेल जाने की नौबत आ गई थी। उनके छोटे बेटे की पत्नी उना रॉय ने निरूपा, उनके पति कमल और उनके बड़े बेटे पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। उनकी बहू ने उनके परिवार पर काले धन से जुड़े गंभीर आरोप भी लगाए थे और कहा था कि निरूपा ने उसे घर से निकाल दिया था।
2004 में निरूपा रॉय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 13 अक्टूबर 2004 को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उस वक्त वो 72 साल की थीं।
असल जिंदगी में इस अभिनेत्री को देवी मानने लगे थे लोग, बाद में कहलाईं 'बॉलीवुड की मां'