फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद निखिल द्विवेदी की फिल्म 'दबंग 3' आज रिलीज हो गई है । उन्होंने सलमान और अरबाज के साथ मिलकर इस फिल्म को निर्मित किया है। वह मानते हैं कि आजकल फिल्मों का निर्माण करना एक सहयोग में बदल गया है। निखिल कहते हैं, 'हर एक निर्माता एक अच्छी स्क्रिप्ट और स्थापित फ्रेंचाइजी पाना चाहता है। दबंग सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है, और इसका हिस्सा मुझे बनाने के लिए मैं सलमान और अरबाज का शुक्रिया अदा करता हूं। कोई भी निर्माता इतना बड़ा सेट-अप नहीं मांग सकता है।'
2 of 4
सलमान खान और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल की शुरुआत में, निखिल एक फिल्म के लिए सलमान और शाहरुख खान को भी साथ ला रहे थे, जिसे संजय लीला भंसाली निर्देशित करने वाले थे। इस विषय पर उनसे पूछा गया और उन्होंने कहा, 'हां, ऐसा लगभग हो ही चुका था। शाहरुख और सलमान दोनों एक साथ आने के लिए सहमत हुए थे, हम इसे लेकर उत्साहित भी थे। लेकिन, अंत समय में संजय लीला भंसाली को पटकथा की आधे के बाद की कहानी पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने कहानी पर काम करने के लिए और समय ले लिया।'
3 of 4
Salman Khan, Shah rukh Khan
- फोटो : social media
उधर संजय भी आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में व्यस्त हो गए जबकि सलमान की फिल्म 'राधे' भी अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में क्या फिल्म भविष्य में देखने को मिलेगी? इसपर निखिल ने कहा, 'मैं ये पक्का नहीं कह सकता।' इसके बाद, निखिल के पास अनुराग कश्यप के निर्देशन में एक महिला-केंद्रित रिवेंज-ड्रामा है। साथ ही एक सुपर हीरोइन फ्रेंचाइजी 'नागिन' है, जिसे विशाल फुरिया निर्देशित करेंगे। इसके अलावा वीरे दी वेडिंग की सह-निर्माता रिया कपूर के साथ निखिल एक किताब 'बैटल ऑफ बिटोरा' से ली गई कहानी को भी निर्मित करेंगे।
4 of 4
Shah Rukh khan, Salman Khan
- फोटो : file photo
उनके पास अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ अभिनव बिंद्रा की बायोपिक भी है। हर्षवर्धन ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा काम नहीं किया है। इसपर निखिल कहते हैं, 'उन्होंने अबतक सिर्फ दो ही फिल्में की हैं और वह अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए बेकरार हैं। वह जल्दी ही अपना रास्ता खुद बना लेंगे।'
पढ़ें: 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर नहीं आएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण