टीवी का सबसे पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो है। इसका एक-एक किरदार अनोखा और लोगों का पसंदीदा है। ये एक ऐसे टीवी शो में शामिल है, जिसको पूरा परिवार एकसाथ बैठकर देख सकता है। यही कारण है कि इसे लगभग सभी लोग देखना पसंद करते हैं। हालांकि पुराने काफी किरदारों ने इस शो को छोड़ दिया है। इस शो में भिड़े की बेटी सोनू यानि निधि भानुशाली भी खूब चर्चा में रहती हैं। निधि ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसके बाद उनके फैंस बहुत निराश हैं।
2 of 4
निधि भानुशाली (सोनू)
- फोटो : इंस्टाग्राम
निधि भानुशाली अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में निधि ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो कि चर्चा में हैं। शो में वह जितनी अधिक संस्कारी और एक शिक्षक की बेटी होने के गुण होने का दावा करती हैं, असल जिंदगी में वह उतनी ही बोल्ड हैं।
3 of 4
निधि भानुशाली (सोनू)
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन फोटोज में निधि एकदम नए अंदाज में दिख रही हैं। उनको देखर फैंस एकदम हैरान हैं। उन्होंने मस्टर्ड और व्हाइट कलर की ब्रालेट पहनी है। फोटो में देख सकते हैं कि उन्होंने डेनिम जींस भी पहनी है। निधि के बोल्ड अवतार से उनके फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं।
4 of 4
निधि भानुशाली
- फोटो : Instagram
अपनी फोटोज को लेकर निधि ट्रोल भी की जा रही हैं। दरअसल इस समय निधि एक्टिंग से दूर हैं और वह अपनी लाइफ एंज्वाय कर रही हैं। वह अपनी एडवेंचर ट्रिप की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।