ग्लोबल अभिनेत्री कहलाने वाली देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वे अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में आ जाती हैं तो कभी निजी जीवन और अपने पति को लेकर। अब वह एक बार फिर से पति निक जोनस के कारण भारतीय फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका तो भारत से लेकर विदेशी फिल्म इंडस्ट्री तक मशहूर हैं ही, उनके पति भी कुछ कम नहीं हैं। उम्र में अभिनेत्री से छोटे निक जोनस ने भी सिंगिंग से लेकर अभिनय तक में खूब नाम कमाया है। हर साल उनके गानों के कई एलबम्स निकलते हैं जो पश्चिम में काफी मशहूर हैं। इनमें स्पेसमैन (Spaceman) का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सेट द मूड (SET THE MOOD), हैप्पीनेस बेगिन्स (Happiness Begins), निक जोनस (Nick Jonas), लास्ट ईयर वाज कॉम्प्लिकेटेड (Last Year Was Complicated), सॉन्ग फ्रॉम हाऊ टू सक्सीड इन बिजनेस विदाउट रियली ट्राइंग (Songs from How to Succeed in Business Without Really Trying) जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। लेकिन अब वह अपने गानों को लेकर बेडरूम सीक्रेट पर बात कर सुर्खियों में हैं।
प्रियंका के पति का बेडरूम सीक्रेट: निक जोनस को 'सेक्स सिंबल' बुलाते हैं फैंस, किया ये खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 17 May 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन