प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ खुशहाल मैरिड लाइफ जी रही हैं। प्रियंका ने जोधपुर के उमेद भवन में 1-2 दिसंबर को शादी की थी। दोनों की शादी को अब तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। हाल ही प्रियंका एक शो में पहुंची थीं। यहां एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी में निक रोए थे।
अपनी ही शादी में रो पड़े थे निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में किया खुलासा
टीवी शो 'वॉच हैपन्स लाइव' पर प्रियंका चोपड़ा गेस्ट बनकर पहुंची थीं। यहां प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। जब एंकर ने प्रियंका से सवाल किया कि शादी के समय सबसे ज्यादा कौन रोया था तो प्रियंका ने चौंकाने वाला जवाब दिया। प्रियंका ने कहा कि शादी में निक सबसे ज्यादा रोए थे।
प्रियंका को पहली बार दुल्हन के लिवास में देखकर निक का क्या रिएक्शन था, इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि वह रो पड़े थे और मैं भी रोने लगी थी। यह सब कुछ बहुत जल्दी हुआ था।
A post shared by Nick&Priyanka Jonas FC (@nickyanka18) on
प्रियंका ने बताया कि वह 45 मिनट की देरी से चल रही थीं। उन्होंने विवाह समारोह में 75 फुट लंबा घूंघट डाल रखा था। और उस पल अजीब सा हो गया था। जैसे ही दरवाजा खुला और उन्होंने निक को देखा तुरंत ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे।
बीतें दिनों प्रियंका चोपड़ा का नाम यूएसए टुडे की पॉवर आइकन लिस्ट में शामिल किया था। इस लिस्ट के मुताबिक प्रियंका मनोरंजन जगत की 50 सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शुमार है।