बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
चिरंजीवी से राजशेखर की तीखी बहस, टीवी एक्ट्रेस के साथ हुई छेड़छाड़, पांच खबरें
ताईवान में रिलीज हुई सुई- धागा
#suidhaaga a film close to my heart releases today in Taiwan. @AnushkaSharma @Sharatkatariya @yrf pic.twitter.com/vCWkLLsYfg
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुईधागा' आज ताईवान में रिलीज हुई है। इसकी जानकारी खुद वरुण धवन ने दी है। वरुण ने इस फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, 'सुईधागा जो फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है आज ताईवान में रिलीज हुई।' इसके साथ वरुण ने अनुष्का को भी इस पोस्ट में टैग किया है। गौरतलब है कि वरुण और अनुष्का की ये फिल्म सितंबर 2018 में रिलीज हुई थी।
दीपिका की फिल्म का गाना देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' जल्द ही रिलीज होने वाली है। आज फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है। इस टाइटल ट्रैक को सुनकर आपको मालती (लक्ष्मी) के दर्द का एहसास होगा। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं और अरिजीत सिंह ने इसे अपनी आवाज दी है। वहीं शंकर एहसान लॉय ने गाने का संगीत दिया है। इस गाने की लॉन्मचिंग के मौके पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, निर्देशक मेघना गुलजार, गुलजार, शंकर महादेवन और लॉय मेंडोंसा के साथ ही खुद लक्ष्मी भी मौजूद थीं।
न्यू ईयर ईव पर टीवी अभिनेत्री के साथ हुई छेड़छाड़
न्यू ईयर की शाम जहां एक ओर जश्न का माहौल था, तो वहीं दूसरी ओर टीवी अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले पुलिस ने कैब ड्राईवर को गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने Ultadanga इलाके में ट्रिप कैंसल स्पीड बढ़ा दी थी। अभिनेत्री के कहने पर गाड़ी रोक भी नहीं रहा था। जिसके बाद अभिनेत्री ने डायल 100 पर कॉल कर कोलकाता पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना पर संज्ञान लिया।
राजशेखर ने मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन से दिया इस्तीफा
तेलुगू फिल्मों के दिग्गज अभिनेता राजशेखर ने मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एमएए) के कार्यकारी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि राजशेखर और चिरंजीवी के बीच बहस हो गई थी। जिसकी वजह से राजशेखर ने इस्तीफा दिया है। बता दें कि गुरुवार को पार्क हयात होटल में 'एमएए डायरी' का विमोचन किया गया था। जिस दौरान दोनों के बीच ये बहस हुई थी।