वर्ष 2023 हिंदी और साउथ दोनों इंडस्ट्री की फिल्मों के लिए बेहद शुभ साबित हुआ। शाहरुख खान की पठान, जवान और डंकी तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने में सफल रहीं। साथ ही सनी देओल की गदर 2, रणबीर कपूर की एनिमल, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने भी बंपर कमाई की। इसके साथ ही रजनीकांत की जेलर समेत प्रभास की सलार ने भी विश्वस्तर पर अपना लोहा मनवाया। वहीं, वर्ष 2024 में भी कई बड़े स्टार्स की बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऋतिक रोशन समेत प्रभास तक की बिग बजट फिल्में शामिल हैं। नए वर्ष के आगाज के साथ ही हर किसी की निगाहें नए बॉक्स ऑफिस नंबर पर टिक गई हैं। तो आइए बड़े स्टार्स की बड़ी फिल्मों की रिलीज पर गौर फरमा लेते हैं-
New Year 2024: वर्ष 2024 में बिग बजट फिल्मों से गुलजार होंगे थिएटर, अजय-अक्षय या प्रभास किसके सिर सजेगा ताज?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:13 AM IST
सार
वर्ष 2024 में ऋतिक रोशन, प्रभास से लेकर अजय देवगन और अक्षय कुमार तक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही हैं। इस वर्ष बॉलीवुड के हजार करोड़ रुपये दांव पर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन