{"_id":"5b29c67f4f1c1b53268b6eb1","slug":"new-still-from-sanju-with-ranbir-kapoor-vicky-kaushal-and-karishma-tanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार 'संजू' के पोस्टर में नजर आईं करिश्मा तन्ना, तस्वीर देखकर याद आएंगी 90s की माधुरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार 'संजू' के पोस्टर में नजर आईं करिश्मा तन्ना, तस्वीर देखकर याद आएंगी 90s की माधुरी
Wed, 20 Jun 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanju
Link Copied
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों फिल्म 'संजू' की खूब चर्चा हो रही है। संजू के ट्रेलर में रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
Trending Videos
2 of 5
sanju
फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा बाबा की जिंदगी में घटा है। अब तक आपने फिल्म के हर एक किरदार के बारे में जान ही लिया होगा। फिल्म में सभी के रोल से परदा गिराया जा चुका है लेकिन एक शख्स ऐसा है जिसके फिल्म में होने को लेकर अब भी कई सवाल हैं और ये शख्स कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त की गर्लफ्रेंड माधुरी दीक्षित हैं।
3 of 5
sanju poster
फिल्म में काम कर रहे ज्यादातर कलाकारों के किरदारों के बारे में खुलासा हो चुका है लेकिन अब तक यह साफ नहीं है कि करिश्मा तन्ना कौन सा किरदार निभा रही हैं। क्या वाकई करिश्मा माधुरी दीक्षित का किरदार निभा रही हैं? हाल ही में करिश्मा का लुक सामने आया है। करिश्मा के इस लुक पर उनका काला चश्मा काफी जंच रहा है। इस तस्वीर की खास बात यह है कि करिश्मा के साथ-साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी नजर आ रहे है।
पोस्टर देख के कयास यही लगाए जा रहे हैं कि करिश्मा तन्ना माधुरी दीक्षित का ही किरदार निभा रही हैं। एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया था कि फिल्म में उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है और फिल्म में इसे एक सरप्राइज एलीमेंट की तरह रखा गया है। संजू में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
sanju
‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।