फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद फूट-फूट कर रोई थीं नेहा कक्कड़, अब बताए सिंगल होने के फायदे

Thu, 07 Feb 2019 03:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 07 Feb 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar talks about the benefit of being single post her break up with himansh kohli
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ का बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली संग ब्रेकअप हुआ था। इसके बाद तो नेहा जैसी टूट ही गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कई बार ये बताया कि वह ब्रेकअप के बाद बहुत परेशान हैं। बीते दिनों नेहा का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो लाइव कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर फूट-फूट कर रोई थीं। लेकिन अब नेहा पुरानी यादों को पूरी तरह भूल चुकी हैं। इसलिए वो लोगों को सिंगल होने के फायदे बता रही हैं।

Neha Kakkar talks about the benefit of being single post her break up with himansh kohli
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को सिंगल होने का फायदा बताया। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'सिंगल होने की सबसे अच्छी बात ये है कि आप समय पर सो सकते हैं।' नेहा की इस स्टोरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब वो अपनी पुरानी वक्त से पूरी तरह बाहर निकल चुकी हैं और सिंगल रहकर अच्छा टाइम बिता रही हैं।

Neha Kakkar talks about the benefit of being single post her break up with himansh kohli
नेहा कक्कड़

इससे पहले नेहा एक बुरे दौर से गुजर रही थीं। जब वह डिप्रेशन में थीं तब उन्होंने लिखा, 'हां मैं डिप्रेशन में हूं. दुनिया के सभी नेगेटिव लोगों का शुक्रिया। आप मुझे सबसे बुरे दिन दिखाने में कामयाब रहे, बधाई हो, आप सफल हुए। ये साफ कर दूं कि ये एक-दो लोगों की वजह से नहीं, बल्कि दुनिया की वजह से हुआ है. जो मुझे मेरी पर्सनल लाइफ नहीं जीने दे रहे. जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया मैं उनका शुक्रिया करती हूं. लेकिन जो लोग मुझे जाने बिना मेरे बारे में भला बुरा कहते हैं. मैं उनसे कहना चाहूंगी कि प्लीज मुझे खुश रहने दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar talks about the benefit of being single post her break up with himansh kohli
neha kakkar

नेहा कक्कड़ का एक और वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो उस वक्त का है जब नेहा का हिमांश से ब्रेकअप हुए कुछ वक्त ही बीता था। यह वाकया इंडियन आइडल सीजन 10 के दौरान का था। हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा इतनी टूट गई कि 'इंडियन आइडल' शो के दौरान ही फूट फूटकर रोने लगी थीं। नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली एक दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे थे। 

विज्ञापन
Neha Kakkar talks about the benefit of being single post her break up with himansh kohli
neha kakkar - फोटो : social media

बीते दिनों नेहा ने अपना YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह 'इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता' वाला गाती हुई नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि ये गाना उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए गाया है। ये गाना गजेंद्र वर्मा के ओरिजनल के गाने का फीमेल वर्जन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed