नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की शादी की खबरों की वजह से 'इंडियन आइडल सीजन 11' की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शो के दौरान इन दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई थीं। हालांकि बाद में इन दोनों की शादी नहीं हुई। इस बीच नेहा कक्कड़ ने इंटरव्यू के दौरान आदित्य नारायण की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
neha kakkar
- फोटो : social media
नेहा कक्कड़ ने टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए कहा- 'आदित्य बहुत ही अच्छे इंसान हैं। उनके पास बेहद खूबसूरत दिल है। मुझे ये बताने में खुशी हो रही है कि मेरे प्यारे दोस्त की शादी इस साल उनकी गर्लफ्रेंड से हो रही है। मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाए देती हूं और दुआ करती हूं कि इन दोनों का साथ हमेशा ऐसे ही बना रहे।'
3 of 5
neha kakkar and aditya narayan
- फोटो : social media
नेहा और आदित्य की शादी की खबरों ने उस वक्त और जोर पकड़ा था जब इनका जयमाल का वीडियो आ गया था। ये वीडियो इंडियन आइडल सेट का ही था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आदित्य नारायण का बयान भी आया था। आदित्य ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'अगर मैं अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला लूंगा तो मैं खुद इसकी घोषणा करूंगा। शादी, मेरे लिए एक बहुत बड़ा फैसला है। मैं इसे छुपाऊंगा नहीं। सच ये है कि यह सब एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था। जिसे लोगों ने गंभीरता से ले लिया।
4 of 5
neha kakkar and aditya narayan
- फोटो : social media
'कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बहुत कुछ चल रहा है, जो कि गलत है। कोई भी मीडिया पर्सन हमारे पास सच्चाई जानने के लिए नहीं आया। ये सब सिर्फ एक रियलिटी शो की टीआरपी के लिए किया गया। शो के मेकर्स ने हमसे जो करने को कहा, हमने किया लेकिन ये सब एक मजाक था।'
5 of 5
neha kakkar, aditya narayan
- फोटो : social media
आदित्य के इस बयान के बाद नेहा और आदित्य का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम गोवा बीच है। इस गाने का निर्देशन नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने किया है। हाल ही में नेहा और आदित्य की शादी पर उदित नारायण का बयान भी आया था। उन्होंने कहा है कि ये सब महज 'इंडियन आइडल 11' की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। क्योंकि नेहा इस शो की जज हैं और आदित्य एंकर।'
'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद माहिरा शर्मा को मिली बड़ी कामयाबी, पीछे रह गईं रश्मि देसाई