बॉलीवुड इंडस्ट्री जितनी सीधी दिखाई देती है। उससे कई ज्यादा उसमें राज छिपे हैं। बॉलीवुड का हर राज समय के साथ बाहर आता है। कभी ना कभी तो स्टार्स भी इन राज को अपने अंदर दबाकर रखने में नाकामयाब साबित होते हैं और राज को उजागर कर ही देते हैं। ये राज कभी मी टू बनकर सामने आते हैं। तो कभी कोई अभिनेत्री कास्टिंग काउच का पर्दाफाश कर देती है। अब हाल ही में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी इंडस्ट्री से जुड़ा एक सच उजागर किया है।
2 of 5
neha kakkar
- फोटो : insatgram
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा सुर्खियों में ही बनी रहती हैं। कभी अपने गानों की वजह से तो कभी किसी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से। कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी अपने ब्रेकअप को लेकर। अब हाल ही में नेहा कक्कड़ एक बार फिर से अपने एक बायन को लेकर चर्चा में आ गईं। नेहा ने अपने बयान में बॉलीवुड से जुड़ा एक राज कोला है। नेहा ने बताया है कि बॉलीवुड में सिंगर्स को गाने के पैसे नहीं मिलते हैं। बल्कि उन्हें अलग से अपनी कमाई करना पड़ती है।
3 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल नेहा कक्कड़ ने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल वेबसाइट को इंटरव्यू दिया है। अपने इंटरव्यू में नेहा ने ये राज खोला है। इंटरव्यू में नेहा ने कहा, 'बॉलीवुड हमें गाने के पैसे नहीं देती है। उन्हें लगता है कि अगर हम कोई सुपरहिट गाना दे रहे हैं तो हम शोज से ही पैसा कमा लेंगे। लाइव कॉन्सर्ट्स के जरिए मैं अच्छा खासा कमा लेती हूं लेकिन बॉलीवुड से नहीं।'
4 of 5
Neha Kakkar
- फोटो : file photo
अब नेहा के इस खुलासे में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन ये बात तो सच है कि बॉलीवुड सिंगर्स जितने गाने बॉलीवुड में नहीं गाते उससे कहीं ज्यादा वो कॉन्सर्ट्स कर लेते हैं। और तो और कई ऐसे सिंगर्स भी हैं जो बॉलीवुड में इतना बड़ा नाम तो हासिल नहीं कर पाए। लेकिन कॉन्सर्ट्स के जरिए इन सिंगर्स ने अच्छा खासा नाम कमाया है और साथ ही पहचान भी बनाई है।
5 of 5
Neha Kakkar and Aditya Narayan
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इंडियन आइडल शो के दौरान नेहा शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ शादी को लेकर काफी चर्चाओं में आ गई थीं। हालांकि ये सबकुछ केवल एक मजाक था। जबकि शो के दौरान दोनों के परिवार के बीच भी बातचीत हो गई थी और तो और शादी की तरीख भी तय कर दी गई थी। जिससे फैन्स को लगने लगा था कि वाकई में नेहा और आदित्य शादी करने जा रहे हैं। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं जिससे नेहा के फैन्स काफी निराश हुए।