बॉलीवुड की उभरती हुईं गायिका नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 2006 में इंडियन आइडल से अपनी गायकी की शुरुआत करने वालीं नेहा आज के नये सिंगर्स के लिए आइडल बन चुकी हैं। नेहा का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में 6 जून 1988 को हुआ था। ऐसे में उनके बर्थडे से पहले बात करेंगे उनकी जिंदगी से जुड़े इस कड़वे सच की...
2 of 7
Neha Kakkar
- फोटो : file photo
नेहा कक्कड़ ने बतौर गायिका बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। वह फिल्मों में ज्यादातर आइटम नंबर गाकर अपनी पहचान बनाने में कामयाब साबित हुई हैं। एक शो में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा वाकया शेयर किया था। इस सीक्रेट्स को जानने के बाद शायद आप भी एक बार को सहम जाएंगे।
दरअसल, शुरुआती दौर में नेहा की पारिवारिक स्थिति बहुत ही पिछड़ी हुई थी और उनके पिता घर का खर्च चलाने के लिए दिन रात मेहनत किया करते थे। आपको बता दें कि नेहा के पिता ना तो कहीं नौकरी करते थे और ना किसी स्थानीय दुकानों पर काम। नेहा के पिता बच्चों का पेट भरने के लिए स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। ये बात खुद नेहा कक्कड़ ने बताई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बहन जिस स्कूल में पढ़ती थीं उस स्कूल के बाहर उनके पिता समोसे बेचा करते थे जिसके चलते नेहा की बहन को दोस्तों के सामने बहुत शर्मिंदा होना पड़ता था।
नेहा ने कहा था 'कामयाब होने के बाद जब मैं आज रियलिटी शो में बच्चों को गाते हुए देखती हूं तो मुझे अपने संघर्ष भरे दिन याद आते हैं, हम दिल्ली चले गए जहां मेरे बहन-भाई जागरण में गाया करते थे, मैंने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था, पूरे दिन और रात गाया करते थे जिसके चलते अगले दिन स्कूल भी नहीं जा पाते थे।'
अभिनेता हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप होने की वजह से नेहा कक्कड़ काफी सुर्खियों में रही थीं। यहां तक कि शो के दौरान हिमांश को याद करके वह रोई भी थीं। इसी शो के दौरान नेहा के साथ कुछ ऐसा हो गया था जिसे वह जिंदगी भर याद रखेंगी। शो के दौरान नेहा का एक एक्टर ने हाथ मांग लिया जिसे देखकर नेहा हैरान रह गई थीं।