2 of 7
Neha Kakkar
- फोटो : Twitter-@nehakakkar
नेहा 32 साल की हैं। वह सिंगिंग में जितनी माहिर हैं, उतना ही बेहतरीन डांस भी करती हैं। नेहा (Neha Kakkar) के म्यूजिक और डांसिग वीडियोज इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं। वह इंडियन आइडल को जज भी करती हैं। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट की थी। एक समय ऐसा भी था जब पैसे कमाने के लिए वह जगराते में भजन गाया करती थीं।
नेहा कक्कड़ के पिता कॉलेज के बाहर समोसे का ठेला लगाते, लेकिन उतने से उनका परिवार को गुजर-बसर भी नहीं हो पा रहा था। इसलिए परिवार की मदद करने के लिए नेहा ने अपनी बड़ी बहन और भाई सोनू के साथ मिलकर माता की चौकी जैसे मौकों पर भजन गाना शुरू किया।
4 of 7
neha kakkar
- फोटो : Twitter-@nehakakkar
गरीबी ने बचपन से ही काम करने को मजबूर कर दिया और वह स्कूल भी नहीं जा पाईं। तब वह चार साल की थीं और 16 साल की उम्र तक सिर्फ भजन संध्या ही करती थीं। नेहा ने इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बाद एक म्यूजिक एलबम निकाली जिसका नाम 'नेहा द रॉक स्टार' था। यह साल 2008 में आई थी।
नेहा 'इंडियन आइडल' सीजन दो में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। उस समय नेहा आज से काफी अलग दिखती थीं। इस तस्वीर में नेहा के साथ फराह खान और अनु मलिक नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात है कि जिस शो से नेहा इतनी पॉपुलर हुईं आज वह उसी शो को जज कर रही हैं। नेहा के गानों पर आज पूरी दुनिया झूम रही है, लेकिन कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।