रीमिक्स हो या ओरिजनल नेहा कक्कड़ का गया लगभग हर गाना सुपरहिट है और पार्टियों में लूप में बजता है। उनकी फैन फॉलोविंग भी अच्छी खासी है। मंगलवार को उन्होंने अपना लेटेस्टे रोमांटिक गाना रिलीज किया। गाना लॉन्च होते ही उस पर ताबड़तोड़ हिट्स की बरसात होने लगी।
नेहा कक्कड़ के नए गाने का नाम है 'ओ हमसफर'। इस गाने में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर हिमांश कोहली के साथ नजर आ रही हैं। रिलीज के 15 घंटे के भीतर गाने को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए। नेहा और हिमांश पिछले चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
नेहा कक्कड़ अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिमांश के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। हिमांश फिल्म 'यारियां' से फेमस हुए थे। नेहा ने इस फिल्म का गाना 'ब्लू है पानी पानी' गाया था। यह गाना काफी हिट भी हुआ था। किस डे के मौके पर गाल पर किस करते हुए नेहा ने हिमांश के साथ फोटो पोस्ट की थी। साथ ही दोनों ने टेडी डे भी सेलीब्रेट किया था। हिमांश ने नेहा को बहुत बड़ा टेडी गिफ्ट किया था।
4 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : SELF
नेहा ने हिमांश के बर्थडे पर उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया था। वहीं हिमांश ने भी एक पोस्ट लिखा था, 'मुझे याद नहीं कि मैंने पिछली बार कब इतना एंज्वॉय किया था। यह लड़की किसी को भी पागल बना सकती है।' बता दें इंस्टाग्राम पर हिमांश के 47 हजार फॉलोवर हैं वहीं नेहा कक्कड़ के फॉलोवर की संख्या 90 लाख है। जब नेहा के फॉलोवर 90 लाख हुए थे तो हिमांश ने उन्हें बधाई दी थी। वहीं जब हिमांश के गाने 'मुसाफिर' को 5 करोड़ व्यूज मिले थे तो नेहा ने उन्हें विश किया था।
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली पर फिल्माए गए इस खूबसूरत गाने को नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने गाया है। इस गाने को टी-सीरीज के लेबल के साथ लॉन्च किया गया है। देखें यह गाना-