नेहा कक्कड़ ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। दरअसल, हाल ही में नेहा कक्कड़ ने फाल्गुनी पाठक के आइकॉनिक सॉन्ग 'मैंने पायल है छनकाई' को रीक्रिएट करते हुए 'ओ सजना' गाया है। यही वजह है कि गायिका नेहा कक्कड़ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजन्स का कहना है कि नेहा कक्कड़ उनके पसंदीदा गाने का रीमेक बनाकर उनके बचपन की यादों को धूमिल कर रही हैं। वहीं, नेहा कक्कड़ ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ ने ट्रोल्स को दिया जवाब, लिखा- जो मुझे खुश देखकर दुखी हैं, उनके लिए खेद है, बेचारे!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 24 Sep 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
