{"_id":"669f9bfdd1a3304ad10fe535","slug":"neha-dhupia-shared-unseen-pictures-from-the-sets-of-bad-newz-see-actress-latest-post-here-2024-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bad Newz: नेहा ने साझा कीं बैड न्यूज के सेट की अनदेखी तस्वीरें, बोलीं- असली फुटेज के लिए नजदीकी सिनेमाघर जाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bad Newz: नेहा ने साझा कीं बैड न्यूज के सेट की अनदेखी तस्वीरें, बोलीं- असली फुटेज के लिए नजदीकी सिनेमाघर जाएं
बैड न्यूज ने हाल ही में बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं, इस फिल्म में नेहा धूपिया भी हैं।
फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली नेहा ने हाल ही में बैड न्यूज के पर्दे के पीछे की झलक फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में कलाकारों के बीच दोस्ती की सुखद झलक देखी जा सकती है। पहली तस्वीर में वह विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक निर्देशक आनंद तिवारी के साथ पूरी कास्ट की एक सेल्फी भी शेयर की है।
3 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@nehadhupia
नेहा ने इस पोस्ट के लिए कैप्शन लिखा है, "बैड न्यूज के कई मूड... असली फुटेज आपके नजदीकी थिएटर में है।" नेहा के पर्दे के पीछे की इन तस्वीरों पर बड़ी संख्या में फैंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर लोग हार्ट इमोजी साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
बैड न्यूज के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने आठ करोड़ 30 लाख रुपये से अच्छी शुरुआत की थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि दूसरे और तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका और यह फिल्म पहले सप्ताहांत में उरी और राजी से भी पीछे रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।