फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Radhika Madan shared that she regrets not speaking much with Irrfan Khan during the shoot of the film

Radhika Madan: 'उनसे ज्यादा बात न करने का अफसोस है', राधिका मदान का छलका दर्द, बोलीं- इरफान सर की बहुत याद आई

Tue, 23 Jul 2024 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 23 Jul 2024 05:27 PM IST
सार

राधिका मदान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को चार साल हो गए हैं। अपने हालिया साक्षात्कार में अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान से ज्यादा बात न करने का अफसोस है।

विज्ञापन
Radhika Madan shared that she regrets not speaking much with Irrfan Khan during the shoot of the film
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : एक्स @rp3sgh

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान अपनी हाल ही में, रिलीज हुई अपनी फिल्म 'सरफिरा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में वे अक्षय कुमार के साथ नजर आईं। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय ने राधिका के अभिनय की तारीफ की थी। हालांकि, अब हाल ही में, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में 'अंग्रेजी मीडियम' में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी मीडियम को पूरे हुए चार साल
राधिका मदान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को चार साल हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ अपने हालिया साक्षात्कार में अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान से ज्यादा बात न करने का अफसोस है। इरफान के बारे में बात करते हुए राधिका ने कहा, "मैं हाल ही में अपने दोस्त को यह फिल्म दिखा रही थी क्योंकि उन्होंने इसे नहीं देखा था और मैं सोचती रही कि क्या मैं फिर कभी ऐसी फिल्म कर पाऊंगी। मुझे इरफान सर की याद आ रही थी।"
विज्ञापन


इरफान को लेकर राधिका को इस बात का है मलाल
राधिका ने आगे कहा, "मैं सोच रही थी कि मैंने उनसे ज्यादा बात क्यों नहीं की और उनसे कुछ बातें क्यों नहीं निकलवाईं। मैं सेट पर बहुत शांत रहती थी और उन्हें स्पेस देने की कोशिश करती थी। मैं सिर्फ अपने किरदार पर ध्यान देती रहती थी और उन्हें सिर्फ अपने पिता के रूप में देखती थी। मुझे लगा कि फिल्म के बाद मेरे पास उनके साथ फिल्मों और अपने अभिनय पर चर्चा करने के लिए बहुत समय होगा, लेकिन वह बहुत कुछ झेल रहे थे। जब तक मुझसे बात नहीं की जाती, मैं कभी बात नहीं करती थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-बेटी के खूबसूरत रिश्ते को दिखाती है फिल्म
फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' एक अकेले पिता और उसकी बेटी के बीच एक खूबसूरत रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विदेश में पढ़ाई करना चाहती है। उसके सपनों को साकार करने के लिए, पिता उसे आर्थिक रूप से मदद करने की पूरी कोशिश करते हैं।
 

Karan Aujla: 'तौबा-तौबा' सिंगर करण औजला का विवादों से रहा है गहरा नाता, मुसेवाला के साथ चला था लंबा टशन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed