बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (37) ने अपने से 2 साल छोटे एक्टर अंगद बेदी (35) से शादी कर ली है। दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई। इनकी शादी की फोटो फिल्म मेकर करन जौहर ने ट्वीट कर कंफर्म किया है।
करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी डार्लिंग और बेहद स्पेशल फ्रेंड नेहा धूपिया ने जेंटलमैन और टैलंटेड अंगद बेदी से शादी कर ली है। मैं उन्हें दशकों तक के अनकंडीशनल लव की शुभकामनाएं देता हूं।'
3 of 5
angad bedi and neha dhupia
सोनम कपूर की शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी शादी कर ली।
नेहा ने अपनी शादी में सॉफ्ट पिंक कलर का लहंगा पहना था जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं जबकि अंगद बेदी सफेद रंग की शेरवानी और गुलाबी पगड़ी में काफी स्मार्ट लग रहे थे।
नेहा ने शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला. आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की, हैलो हसबैंड! @angadbedi ❤।