सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी चर्चे अभी खत्म नहीं हुए थे कि बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस ने चुपके-चुपके शादी कर अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया।
नेहा ने ‘पिंक’ फेम अंगद बेदी (35) से शादी कर ली है। दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई। नेहा और अंगद ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शादी की फोटो शेयर की है। वैसे, अंगद बेदी फिल्मों को लेकर जितना लाइमलाइट में रहते हैं, उतना ही लव रिलेशनशिप में भी रहे हैं।
दिसंबर, 2016 में अंगद अपने बेस्ट फ्रेंड क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में नोरा फतेही के साथ पहुंचे थे। खास बात ये थी कि यहां अंगद ने नोरा को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर लोगों से इंट्रोड्यूस कराया था।
नोरा दिसंबर 2015 में बिग बॉस हाउस में के नौवें सीज़न में एक वाइल्ड कार्ड इंट्री ली थी। वह घर के अंदर 3 सप्ताह बिताई। उन्हें 12वें सप्ताह (83वें दिन) में बिग बॉस के घर से बेदखल कर दिया गया था।
वहीं नवंबर, 2017 में वो जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी के रिसेप्शन में नेहा धूपिया के साथ नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंगद और नोरा फतेही की मुलाकात गोवा 2015 में हुई थी।
अंगद से एक इंटरव्यू में उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि नोरा और वे अभी एक-दूसरे को जानने में लगे हुए हैं। उन्होंने नोरा को एक लवली गर्ल बताया था। साथ ही उनके काम और पॉजिटिविटी की तारीफ की थी।